Tuesday, June 2, 2026
HomeIndiaनीट यूजी परीक्षा 2026 कैंसिल, पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI

नीट यूजी परीक्षा 2026 कैंसिल, पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI

NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने पेपर लीक विवाद के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। राजस्थान के सीकर में जांच के दौरान सामने आया कि वायरल गेस पेपर के 120-150 सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे। मामले की जांच अब CBIकरेगी। NTA ने कहा कि पुराने रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्र मान्य रहेंगे, दोबारा फॉर्म भरने या अतिरिक्त फीस देने की जरूरत नहीं होगी। नई परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी।

NEET UG 2026 Exam Cancelled: नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पेपर लीक मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही पेपर लीक मामले की जांच CBI करेगी.

राजस्थान के सीकर से सामने आए NEET UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच के दौरान एसओजी ने स्वीकार किया कि परीक्षा से पहले वायरल हुआ गेस पेपर असली परीक्षा से काफी हद तक मेल खाता था. जानकारी के मुताबिक, NEET UG 2026 में पूछे गए 180 सवालों में से लगभग 120 से 150 सवाल हूबहू गेस पेपर से आए थे.

पेपर लीक विवाद के बाद फैसला

NTA ने पेपर लीक विवाद के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच अब CBI करेगी और NTA जांच में पूरा सहयोग देगा. NTA ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और अभिभावकों को परेशानी होगी, लेकिन परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी है. अब केंद्रीय एजेंसी यह जांच करेगी कि पेपर लीक कैसे हुआ, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा था.

दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

NTA ने स्पष्ट किया है कि 3 मई को आयोजित पहली परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी. एजेंसी के अनुसार- पुराना रजिस्ट्रेशन मान्य रहेगा, पहले चुना गया परीक्षा केंद्र भी मान्य रहेगा, कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा, पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी.

जल्द जारी होगी नई परीक्षा तिथि

NTA ने कहा है कि दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें.

ये भी पढ़ें: हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image