Tuesday, May 12, 2026
HomeIndiaहिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ,...

हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री ?

Himanta Biswa Sarma Takes Oath: हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ ली। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और कई NDA नेताओं की मौजूदगी रही। उनके साथ अतुल वोरा, रामेश्वर तेली, चरण बोरो और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली।

Himanta Biswa Sarma Takes Oath: असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गुवाहाटी के खानापारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.इस मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे.

4 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हिमंता बिस्वा सरमा के अलावा 4 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें अतुल बोरा, रामेश्वर तेली, चरण बोरो और अजंता नियोग के नाम शामिल हैं. हिमंता ने दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है. इससे पहले उन्होंने 2021 में असम के सीएम के रूप में शपथ ली थी.

BJP 82 सीट जीतकर बनी सबसे बड़ी पार्टी

असम विधानसभा की 126 सीटों में NDA ने कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज की है. इनमें BJP ने अकेले 82 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की. वहीं सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस केवल 19 सीटों पर सिमट गई. उसके सहयोगी दलों को 2-2 सीटें मिलीं. गौरतलब है कि 2016 में NDA ने कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत किया था और सर्बानंद सोनोवाल राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने थे.

कांग्रेस ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार

इस बार शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी राजनीति गर्म रही. कांग्रेस ने समारोह का बहिष्कार करते हुए इसे “राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन” बताया. असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि एक संवैधानिक कार्यक्रम को चुनावी रैली में बदल दिया गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि समारोह में शामिल नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: ‘NEET का पेपर 100% लीक हुआ’, बोले पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, उठाई CBI जांच की मांग


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular