Monday, September 28, 2026
HomeLatest NewsRCA चुनाव: 6 पदों पर आमने-सामने मुकाबला, शाम 4 बजे तक आएगा...

RCA चुनाव: 6 पदों पर आमने-सामने मुकाबला, शाम 4 बजे तक आएगा परिणाम

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद समेत सभी 6 पदों पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे से मतदान होगा।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद समेत सभी 6 पदों पर मंगलवार सुबह 11:30 बजे से मतदान होगा। चुनाव अधिकारी एके पांडे ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इस दौरान 18 नाम वापस लिए गए, जिसके बाद अब सभी 6 पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके लिए मंगलवार को वोटिंग होगी और शाम 4 बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

नाम वापसी के अंतिम दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने भी अपने गुट के साथ नामांकन वापस ले लिया। पराक्रम अध्यक्ष पद के दावेदार थे और उन्होंने चुनाव के दौरान अपने गुट के पास 32 वोटों का समर्थन होने का दावा किया था। अब उन्होंने बृजकिशोर उपाध्याय को समर्थन दिया है।

पराक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी दबाव में नाम वापस नहीं लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ जाना उनके संस्कारों में नहीं है, इसलिए उन्होंने बृजकिशोर उपाध्याय के नेतृत्व में नामांकन वापस लेने का फैसला किया।

वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर भी उपाध्यक्ष पद से नाम वापस ले चुके हैं। दूसरी ओर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह अध्यक्ष पद, सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी कोषाध्यक्ष पद और भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव सचिव व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

इस बीच RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन जिलों को AGM में सस्पेंड किया गया था, उन्हें वोटिंग राइट दिया गया है। कुमावत ने कहा कि वे इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और चुनाव को चुनौती देंगे।

अब नाम वापसी के बाद RCA के सभी 6 पदों पर आमने-सामने की टक्कर है। मंगलवार को मतदान के बाद शाम तक चुनाव परिणाम साफ हो जाएंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image