Friday, May 22, 2026
HomeIndiaराज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, मध्य प्रदेश,...

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों के सांसद रिटायर हो रहे

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है।

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने राज्य सभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा. उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे. पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे,दिग्विजय सिंह समेत कई राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल आगामी 2 महीने में समाप्त हो रहा है.

कहां कितनी सीटों पर होगा चुनाव ?

चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा की सीटों के लिए चुनाव उन 10 राज्यों में होंगे जहां मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीट, झारखंड की 2 सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की 1-1 सीट पर होंगे. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है.

किस-किस राज्य में सांसद हो रहे रिटायर ?

राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों में देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे (दोनों कर्नाटक से), केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह (राजस्थान) और जॉर्ज कुरियन, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य शामिल हैं.

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 1-1 राज्यसभा सीट पर उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की 1-1 सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की. महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई है. सुनेत्रा पवार अब राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपरकिंग्स पर BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना, जानें कप्तान समेत पूरी टीम को किस गलती की मिली सजा ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular