Friday, May 22, 2026
HomeIndiaमहाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ का खूनी खेल, जंगल में महिलाओं पर...

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ का खूनी खेल, जंगल में महिलाओं पर हमला कर 4 को मार डाला, वन विभाग में मचा हड़कंप

Chandrapur Tiger Attack : चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह जंगल में तेंदू पत्ते इकट्ठा करने गईं चार महिलाओं की बाघ के हमले में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

तेंदू पत्ते संग्रह करने गई महिलाओं पर टाइगर का अटैक

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है। बताया जा रहा है कि गांव की कुछ महिलाएं रोज की तरह जंगल में तेंदू पत्ते संग्रह करने गई थीं। तेंदू पत्तों का इस्तेमाल मुख्य रूप से बीड़ी बनाने में किया जाता है।

इसी दौरान अचानक एक बाघ ने महिलाओं के समूह पर हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कावादाबाई मोहुरले (45), अनीताबाई मोहुरले (40), सुनीता मोहुरले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं गुंजेवाही गांव की रहने वाली थीं।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि चारों महिलाएं एक ही जगह पर बाघ का शिकार बनीं या अलग-अलग स्थानों पर उन पर हमला हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। मुख्य वन संरक्षक आर. एम. रामानुजन ने बताया कि पंचनामा और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular