Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsचेन्नई सुपरकिंग्स पर BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना, जानें कप्तान समेत पूरी...

चेन्नई सुपरकिंग्स पर BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना, जानें कप्तान समेत पूरी टीम को किस गलती की मिली सजा ?

IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स पर धीमी ओवर गति के कारण BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया है। रुतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन और इंपैक्ट प्लेयर सहित बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो कम हो) का जुर्माना ठोका गया।

IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)को हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस ने 89 रन से शानदार जीत दर्ज की. इस हार के साथ ही 5 बार की चैंपियन टीम सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की रही सही उम्मीद भी समाप्त हो गई.

कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना

मैच के बाद बीसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स पर जुर्माना लगाया है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा इंपैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है.

IPL ने बयान में कही ये बात

आईपीएल ने शुक्रवार को बयान में कहा, ‘आईपीएल की धीमी ओवर गति से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) का यह इस सत्र का दूसरा अपराध था, इसलिए गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ जबकि इंपैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है.

चेन्नई की बड़ी हार

230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद टीम लगातार दबाव में दिखी. हालांकि शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेलकर उम्मीदें कायम रखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला. और टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बैंच का फैसला, ‘नौकरीपेशा पत्नी से घर के खर्चे में सहयोग मांगना क्रूरता नहीं’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular