Monday, May 18, 2026
HomePush Notificationराजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो मुकाबला, एलएसजी को हराकर ही...

राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो मुकाबला, एलएसजी को हराकर ही जिंदा रहेंगी प्लेऑफ की उम्मीदें

राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। जयपुर में अब तक एक भी घरेलू मैच नहीं जीतने वाली राजस्थान टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में संघर्ष कर रही है। कप्तान रियान पराग ने खराब फील्डिंग पर नाराजगी जताई। वहीं प्लेऑफ से बाहर हो चुकी एलएसजी बिना दबाव के खेलते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

RR vs LSG Match : जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा बन चुका है। प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला राजस्थान के लिए करो या मरो की स्थिति लेकर आया है, क्योंकि टीम अब तक अपने घरेलू मैदान पर एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी है।

रॉयल्स का यह इस सीजन का जयपुर में आखिरी लीग मैच होगा। इसके बाद टीम को अपना अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। ऐसे में अगर राजस्थान को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो उसे हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान की कमजोरियां खुलकर सामने आई थीं। निचले क्रम के बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, गेंदबाजों ने भी दबाव के क्षणों में निराश किया और खराब फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं। आसान कैच छोड़ने और मौके गंवाने का खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।

रॉयल्स की टीम अच्छी शुरुआत के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर काफी हद तक निर्भर रही है, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है। ध्रुव जुरेल ने कुछ शानदार पारियां खेली हैं, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने कुछ धीमी पारी खेली जबकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। कप्तान रियान पराग ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह चाहेंगे कि उनकी टीम आखिरी पांच ओवरों में बल्लेबाजी में और अधिक सटीक प्रदर्शन करे।आईपीएल के मौजूदा सत्र में अधिकतर टीम की फील्डिंग अच्छी नहीं रही है और उन्होंने कई कैच छोड़े हैं। राजस्थान रॉयल्स भी इन टीमों में शामिल है जिसने कुछ अच्छे मौके गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद पराग ने टूर्नामेंट के अंतिम चरण में टीम के अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने पर निराशा व्यक्त की थी।

पराग ने कहा, फील्डिंग खराब थी। अगर हम इसी तरह खेलते रहे तो हमें शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में नहीं होना चाहिए। अब अगर हम क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं तो यह हमारी गलती होगी किसी और की नहीं। एलएसजी की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह अब बिना किसी दबाव के खेल रही है जिसका नमूना पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मिली जीत में देखने को मिला। उसे राजस्थान रॉयल्स के बाद अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना है। उसकी टीम इन दोनों टीमों के समीकरण बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी। बल्लेबाजी एलएसजी की सबसे कमजोर कड़ी रही है, लेकिन मिचेल मार्श ने सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम जीत हासिल करने में सफल रही। वह अपना इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखकर इस सत्र का सकारात्मक अंत करना चाहेगी।

टीम इस प्रकार हैं:

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, युध्दवीर चरक, रवि सिंह, विग्नेश पुथुर, ब्रिजेश शर्मा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक प्रभु यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्किया, जोश इंग्लिस, मोहसिन खान, नमन तिवारी, आकाश महाराज सिंह, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular