Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsSI Paper Leak मामले में SOG ने ASP के पति तुलछाराम को...

SI Paper Leak मामले में SOG ने ASP के पति तुलछाराम को किया गिरफ्तार,पूछताछ में हो सकता बड़ा खुलासा

जयपुर, राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने 2021 सब-इंस्पेक्टर एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पति को गिरफ्तार किया है.SOG के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की सुविधा देने वाले नेटवर्क के मास्टरमाइंड तुलछाराम कालेर (57) को रविवार को यहां जयसिंह पुरा इलाके से गिरफ्तार किया गया.

तुलछाराम कालेर से चल रही पूछताछ

उन्होंने कहा, ‘आरोपी कालेर उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधन उपलब्ध कराने वाले लोगों का सरगना है.उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है.’

तुलछाराम बर्खास्त पुलिस उप-निरीक्षक है और 1993 में सेवा से बर्खास्त होने के बाद से विभिन्न ब्लूटूथ-सक्षम उपकरणों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने व नकल कराने में सक्रिय रहा है.

तुलसाराम को 1993 में SI पद से किया था बर्खास्त

पुलिस के अनुसार, कालेर 1991 में पुलिस SI के रूप में चुना गया था.उसे 1993 में डीडवाना, नागौर में पोस्टिंग के दौरान हवाला धन लूटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.1995 में, उसने जोधपुर में ‘चाणक्य’ नाम से एक कोचिंग संस्थान खोला और 2006 में अध्यापक नमिता खोखर से शादी करने के बाद बीकानेर रहने लगा.खोखर फिलहाल राजस्थान पुलिस मुख्यालय में ASP के पद पर कार्यरत हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular