Sunday, May 24, 2026
HomeLatest Newsआजम खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत,डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े मामले...

आजम खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत,डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े मामले में कोर्ट ने किया बरी

रामपुर (उप्र),समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को रामपुर की विशेष ‘MP-MLA’ अदालत ने डूंगरपुर बस्ती प्रकरण से जुड़े एक मामले में सोमवार को राहत देते हुए बरी कर दिया.खान के वकील जुबेर अहमद खान ने बताया कि विशेष ‘एमपी-एमएलए’ सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डॉ. विजय कुमार ने पूर्व मंत्री के साथ ही 5 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया है.इस मामले में खान पर साजिश रचने का आरोप था.

साक्ष्य के अभाव में किया बरी

उन्होंने बताया कि अदालत ने खान के अलावा उनके करीबी रह चुके फसाहत अली खां शानू, इमरान, इकराम, शावेज खां और ठेकेदार बरकत अली को भी साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है.

सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज कराए थे.उन्होंने बताया कि इनमें से 4 मुकदमों में फैसला आ चुका है.2 मामलों में आजम खान बरी हो चुके हैं, जबकि 2 में उन्हें सजा सुनाई गई है. खान विभिन्न मामलों में फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular