Sunday, April 26, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentNoor Malabika Das: बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई स्थित फ्लैट...

Noor Malabika Das: बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने मुंबई स्थित फ्लैट में की खुदकुशी,डिप्रेशन में थी एक्ट्रेस

मुंबई, वर्ष 2023 में आई वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में अभिनय करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नूर मालविका दास ने यहां ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 31 वर्षीय अभिनेत्री का शव शुक्रवार शाम बहुत ही खराब हालत में मिला.उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने उनके अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की थी.दास 2023 में आई वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की सह-कलाकार थीं.

फांसी लगाकर दी जान

अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने मंगलवार को पंखे से लटककर आत्महत्या की.उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी ने उनके फ्लैट से दुर्गंध आने के बारे में पुलिस को सूचित किया था.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया.अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर एक मेज और रस्सी मिली.

डिप्रेशन में थी अभिनेत्री

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दास अवसाद से पीड़ित थीं और दवाएं ले रही थीं.उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular