Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 52 डिप्टी एसपी के तबादले, देखें...

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 52 डिप्टी एसपी के तबादले, देखें पूरी सूची

Rajasthan DSP Transfer:राजस्थान पुलिस में बड़े फेरबदल के तहत 52 DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की गई। साइबर क्राइम, एंटी नारकोटिक्स और सुरक्षा प्रकोष्ठ जैसी इकाइयों में नई नियुक्तियां दी गईं। यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, मजबूत और गतिशील बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Rajasthan DSP Transfer: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। 29 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में 52 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों के तबादले और पोस्टिंग की गई है. इस आदेश में कई पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नत कर DSP बनाया गया है और उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया गया है. यह बदलाव पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

नरेंद्र कुमार को उप पुलिस अधीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर नियुक्त किया गया है. वहीं अजयकांत राठौड़ को पुलिस आयुक्तालय जयपुर से पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (SSB), मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ, जयपुर लगाया गया है. रामनिवास मीणा को अलवर में साइबर क्राइम के DSP की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसके अलावा महावीर सिंह यादव को SOG, जयपुर में उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है. नरपत सिंह चारण को जयपुर ACB में DSP पद पर लगाया गया है, जबकि रविंद्र कुमार को Rajasthan Police Academy में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.

इन तबादलों और पदोन्नतियों को पुलिस व्यवस्था में कार्यकुशलता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विशेष इकाइयों जैसे साइबर क्राइम, एंटी नारकोटिक्स और सुरक्षा प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह बड़ा फेरबदल प्रदेश में पुलिसिंग के ढांचे को और अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को राहत, हाईकोर्ट ने इस तारीख तक बढ़ाई अंतरिम जमानत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image