Thursday, September 17, 2026
HomeIndiaराजस्थान निकाय चुनाव री-पोलिंग रिजल्ट: जयपुर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, कोटा...

राजस्थान निकाय चुनाव री-पोलिंग रिजल्ट: जयपुर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, कोटा में बीजेपी का बोर्ड तय, जानें जोधपुर का पूरा समीकरण

राजस्थान निकाय चुनाव री-पोलिंग रिजल्ट 2026: राजस्थान के जयपुर, कोटा और जोधपुर नगर निगमों के पुनर्मतदान वाले वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं। जयपुर नगर निगम के चारों शेष वार्डों (वार्ड 9, 18, 25 और 34) में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है।

जयपुर/कोटा/जोधपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के तहत पुनर्मतदान (री-पोलिंग) वाले वार्डों के नतीजे पूरी तरह साफ हो चुके हैं। ईवीएम खराबी के कारण जिन बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था, उनके परिणाम सामने आने के बाद कई सियासतों के समीकरण बदल गए हैं। जहां राजधानी जयपुर के चारों वार्डों में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है, वहीं कोटा और जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पकड़ मजबूत की है।

यह खबर भी पढ़ें :-अनुपम पौराणिक कथा समुद्र-मंथन का मंचन 20 सितंबर को जयपुर में

जयपुर: चारों वार्डों में कांग्रेस की बंपर जीत

जयपुर नगर निगम के पुनर्मतदान वाले चारों वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत हासिल कर बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया। इस जीत के साथ ही कांग्रेस के कुल पार्षदों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।

जयपुर री-पोलिंग विजेता:

  • वार्ड 9: कैलाशी देवी (कांग्रेस)
  • वार्ड 18: वंदिता शर्मा (कांग्रेस)
  • वार्ड 25: रेखा देवी (कांग्रेस)
  • वार्ड 34: सुरेश (कांग्रेस)

कोटा: बीजेपी के 57 पार्षद, बोर्ड बनना तय

कोटा नगर निगम के तीन पुनर्मतदान वाले वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। तीन में से दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।

कोटा री-पोलिंग परिणाम:

  • वार्ड 11: कमलेश कुमारी (कांग्रेस)
  • वार्ड 44: प्रेम सिंह (बीजेपी)
  • वार्ड 87: पुष्पा चौधरी (बीजेपी)

कोटा नगर निगम का अंतिम समीकरण:

कुल 100 वार्डों वाले कोटा नगर निगम में अब बीजेपी के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय के 4 पार्षद हो गए हैं। 57 का स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कोटा में बीजेपी का बोर्ड बनना तय हो गया है। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में महापौर (मेयर) के नाम को लेकर मंथन जारी है।

(इसके अलावा सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद रफीक आर्मी ने 117 वोटों से जीत दर्ज की है।)

जोधपुर: वार्ड 50 में बीजेपी के हेमाराम चौधरी जीते

जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 (बूथ संख्या 338) में ईवीएम खराबी के कारण बुधवार को पुनर्मतदान कराया गया था। मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के युवराज सिंह को 83 मतों से हरा दिया।

  • हेमाराम चौधरी (बीजेपी): 1,725 वोट (विजेता)
  • युवराज सिंह (कांग्रेस): 1,642 वोट (1,641 EVM + 1 डाक मतपत्र)
  • रिंकू मेवाड़ा (निर्दलीय): 540 वोट
  • दीपक जांगिड़ (RLP): 155 वोट
  • देशराज सिंह (निर्दलीय): 113 वोट
  • NOTA: 82 वोट

जोधपुर नगर निगम का अंतिम दलीय गणित:

जोधपुर में री-पोलिंग के बाद अब बीजेपी के 45, कांग्रेस के 44, RLP का 1 और 10 निर्दलीय पार्षद हो गए हैं। यहां मेयर पद की रेस बेहद कशमकश भरी और दिलचस्प हो गई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image