Tuesday, July 21, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान साइबर सुरक्षा अभियान : सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश, साइबर...

राजस्थान साइबर सुरक्षा अभियान : सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश, साइबर ठगों पर सख्त कार्रवाई, 1930 पर करें शिकायत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर जारी कर कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। R4C, हेल्पलाइन 1930 और ऑपरेशन एंटीवायरस के जरिए रोकथाम, त्वरित सहायता और जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

Rajasthan Cyber Security Campaign : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि डिजिटल क्रांति ने जीवन को आसान बनाया है, लेकिन साइबर अपराध बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और सुरक्षित डिजिटल राजस्थान के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है। उन्होंने कहा साइबर अपराधियों के विरुद्ध राज्य सरकार सख्ती से कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेशभर में साइबर अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नवाचारों के माध्यम से साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। राज्य में राजस्थान साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (R4C) के माध्यम से साइबर अपराध की रोकथाम, अनुसंधान, तकनीकी समन्वय तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य त्वरित सूचना साझा करने के लिए अत्याधुनिक मंच बनाया जा रहा है। साथ ही, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं ऑपरेशन एंटीवायरस जैसे अभियानों के माध्यम से साइबर पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक विवरण अथवा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करे अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित नागरिक, सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था और सुरक्षित राजस्थान का संकल्प राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image