Priyanka Gandhi On CJP Delhi Protest: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संसद देश के बच्चों की हैं, किसी की जागीर नहीं है. उन्होंने यह दावा भी किया कि सरकार बड़े-बड़े मुद्दों पर चर्चा से भाग रही है और बच्चों को पिटवा रही है.
‘ये बच्चे देश के भविष्य हैं.यह संसद उनकी है’
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘ये देश के बच्चे हैं, देश के भविष्य हैं. यह संसद उनकी है, किसी की जागीर नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘कई समस्याएं, बड़े-बड़े मुद्दे हैं, उन पर चर्चा के लिए (सरकार) राजी नहीं है. बच्चों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं. किस लिए? ये बच्चे हैं हमारे.’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं.’
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम सभी कह रहे हैं कि चर्चा करिए। शिक्षा प्रणाली में दिक्कते हैं। आप(केंद्र सरकार) चर्चा करने के लिए ही राजी नहीं हैं। आप(केंद्र सरकार) क्यों बच्चों पर आंसू गैस डाल रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं? वे हमारे बच्चे हैं।" pic.twitter.com/dtUwJNWNtL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
‘लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन’
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘आज लोकतंत्र के इतिहास में ये काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा. पुलिस के आंखों में भी शर्मिंदगी दिख रही थी. कुछ पुलिसकर्मी गुंडे बने हुए थे. कुछ पुलिसवाले बिना वर्दी के आए और बच्चों को मारा है. जहां नियम होता है कि आपको पैरों पर मारना है वहां बच्चों के सीने पर मारा है, ये आघात भारत माता के सीने पर किया है.
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "आज लोकतंत्र के इतिहास में ये काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पुलिस के आंखों में भी शर्मिंदगी दिख रही थी… कुछ पुलिसकर्मी गुंडे बने हुए थे। कुछ पुलिसवाले बिना वर्दी के आए और बच्चों को मारा है। बच्चों को करंट दिया। जहां नियम होता है… pic.twitter.com/TNEVAv0vh2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
विरोध प्रदर्शन तो वही होगा जहां आप उनकी आवाज सुन सकते हैं: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर नहीं करेंगे तो फिर कहां जाकर करेंगे? विरोध प्रदर्शन तो वही होगा जहां आप उनकी आवाज सुन सकते हैं लेकिन आपको जनता की आवाज सुननी ही नहीं है. आपके दरवाजे पर आकर देश का नौजवान आपको अपनी बात सुनाना चाहता है. हमारी बात मानिए इस्तीफा दिलवाइए धर्मेंद्र प्रधान का और परीक्षा में पारदर्शिता लाइए.”
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर नहीं करेंगे तो फिर कहां जाकर करेंगे? विरोध प्रदर्शन तो वही होगा जहां आप उनकी आवाज सुन सकते हैं लेकिन आपको जनता की आवाज सुननी ही नहीं है। आपके दरवाजे पर आकर देश का नौजवान आपको अपनी बात सुनाना… pic.twitter.com/QvhQa4ceev
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
‘जब लोग विरोध प्रदर्शन करते थे, तो अंग्रेज़ भी उनकी बात सुनते थे’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है. यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते। अगर NEET परीक्षा हुई और उसमें गड़बड़ी हुई, तो इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?. आप ‘विश्वगुरु’ बनना चाहते हैं; आप दावा करते हैं कि दुनिया ‘अमृत काल’ में है, फिर भी आप अपने मंत्रियों को नहीं हटा सकते.
#WATCH दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है। यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते। अगर NEET परीक्षा हुई और उसमें गड़बड़ी हुई, तो इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है?… आप 'विश्वगुरु' बनना… pic.twitter.com/X5AkUQPdaz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
गौरतलब है कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.विरोध प्रदर्शन तेज होने के कारण मध्य दिल्ली के बड़े हिस्से में यातायात ठप हो गया.



