Wednesday, July 29, 2026
HomeLatest Newsमुख्य सचिव ने राजस्व, जीएडी, कार्मिक विभाग का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों...

मुख्य सचिव ने राजस्व, जीएडी, कार्मिक विभाग का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Rajasthan News: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में राजस्व, सामान्य प्रशासन और कार्मिक विभाग का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, फाइलों के त्वरित निपटारे, नव नियुक्त कर्मचारियों के ओरिएंटेशन और आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Rajasthan News: जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्व, सामान्य प्रशासन (जीएडी) एवं कार्मिक विभाग का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कार्मिकों से संवाद किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, फाइलों के निस्तारण की औसत अवधि में कमी लाने तथा कार्मिकों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विलंब से बचते हुए निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि विभागों में अनावश्यक वस्तुओं एवं फर्नीचर इत्यादि का भी समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

कार्मिकों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

मुख्य सचिव ने शासन सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के निरीक्षण के दौरान विशेषकर वहां कार्यरत युवा कार्मिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने युवा कार्मिकों के अनुभवों एवं सुझावों को जाना, उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें दक्षता, नवाचार, समयबद्धता और उत्तरदायित्व के साथ जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मुख्य सचिव ने कार्मिक विभाग में एसीआर सेल का भी अवलोकन किया। उन्होंने नव नियुक्त कनिष्ठ सहायकों का सुनियोजित ओरिएंटेशन कराने के लिए कहा। साथ ही उन्हें कार्य आवंटन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्मिकों को आवश्यक कंप्यूटर, फर्नीचर एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि वे शीघ्रता से कार्य में दक्ष होकर दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग में कैबिनेट सचिवालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा राजस्व विभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव राजस्व टी. रविकान्त, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन नवीन जैन तथा शासन सचिव कार्मिक विभाग अर्चना सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, RSS को बताया असली दुश्मन, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्द के इस्तेमाल पर जमकर हंगामा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image