Wednesday, July 29, 2026
HomeLatest Newsराहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, RSS को बताया असली...

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला, RSS को बताया असली दुश्मन, ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्द के इस्तेमाल पर जमकर हंगामा

Rahul Gandhi On Amit Shah: लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने नीट आंदोलन और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए, जिस पर सत्तापक्ष ने कड़ा विरोध और माफी की मांग की। अध्यक्ष ओम बिरला ने बिना साक्ष्य आरोप लगाने पर आपत्ति जताई। राहुल ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

Rahul Gandhi On Amit Shah: लोकसभा में बुधवार को ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सत्तापक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. राहुल गांधी ने NEET प्रश्नपत्र लीक के विरोध में छात्रों के आंदोलन और उन पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए.

राहुल गांधी ने सदन में गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति का भी उल्लेख किया और दावा किया ‘गृह मंत्री’ में हिम्मत नहीं है कि वह सदन में आ सकें. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री सदन में नहीं हैं क्योंकि वह डरे हुए हैं.’ उन्होंने ही हमारे छात्रों पर गोली चलाने की इजाजत दी थी. जिस पर सत्तापक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया.

राहुल गांधी के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यह स्पष्ट करें कि उन्होंने किस आधार पर देश के एक जिम्मेदार व्यक्ति पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि यदि आरोपों के समर्थन में कोई तथ्य नहीं हैं तो राहुल गांधी को सदन से माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव

राहुल गांधी के बयान के समर्थन में उतरे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं तो सरकार को बताना चाहिए कि छात्रों पर बलप्रयोग का आदेश किसने दिया था. इस दौरान सत्तापक्ष के सदस्य “राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाने लगे, जबकि कांग्रेस सांसदों ने ‘एलओपी को बोलने दो’ और ‘गृह मंत्री जवाब दो’ के नारे लगाए.

अध्यक्ष ने बिना साक्ष्य आरोप लगाने पर जताई आपत्ति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा कि किसी भी सदस्य, विशेषकर नेता प्रतिपक्ष, को बिना तथ्य, जांच या साक्ष्य के किसी व्यक्ति पर गंभीर आरोप नहीं लगाने चाहिए. उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की. हंगामे के चलते अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

‘शिक्षा व्यवस्था पर बीजेपी के वैचारिक संगठन का कब्जा’

विधेयक पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर बीजेपी के वैचारिक संगठन ने कब्जा कर लिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केवल एक प्रतीक थे और वास्तविक निर्णय किसी अन्य स्तर पर लिए जा रहे थे. उन्होंने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि प्रदर्शनकारी बच्चों के माता-पिता में साहस नहीं है कि वो भाजपा और उसके वैचारिक संगठन का मुकाबला करें, लेकिन ये बच्चे सामने खड़े हो गए. छात्रों ने डर को बाहर निकालकर चुनौती दी और खुलकर सवाल किया.

‘युवाओं ने जो किया, वह कोई गुस्सा, हिंसा और नफरत नहीं थी’

राहुल गांधी ने कहा कि सड़कों पर इस देश के युवाओं ने जो किया, वह कोई गुस्सा, हिंसा और नफरत नहीं थी, बल्कि यह युवाओं की अभिव्यक्ति थी तथा सत्तारूढ़ दल समेत सभी दलों को इसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के मित्र अपने बच्चों से भी इस बारे में पूछेंगे तो आंदोलनकारी बच्चों के साथ उनकी भी सहमति ही पाएंगे.

उनका कहना था कि लोग एक परीक्षा पर जितना पैसा खर्च कर रहे हैं, वह सरकार के शिक्षा बजट से ज्यादा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हमारी व्यवस्था दयनीय और क्रूर है तथा गरीबों से लाखों रुपये लिए जा रहे हैं. इस व्यवस्था पर कब्जा कर लिया गया है और भाजपा से संबंधित वैचारिक संगठन ने इस व्यवस्था की आत्मा पर कब्जा कर लिया है.

राजनाथ सिंह के बयान का जिक्र कर किया कटाक्ष

राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सही कहा था कि यह सरकार संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) की तरह नहीं हैं और उनकी सरकार में मंत्री इस्तीफा नहीं देते. उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान ने कभी मंत्रालय नहीं चलाया तथा असल में मंत्रालय और शिक्षा व्यवस्था को भाजपा से संबंधित एक वैचारिक संगठन चला रहा है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि छात्रों को ध्यान में रखना चाहिए कि यह वैचारिक संगठन ही उनका असली दुश्मन है और वह चाहता है कि आप ‘अंधभक्त’ बनें. भाषण की शुरुआत में भी राहुल गांधी ने एक शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताई. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि उन्होंने एक छात्रा का नाम लेकर जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, वह असंसदीय शब्द है और उसे कार्यवाही से हटा देना चाहिए.

इडियट, अंधभक्त शब्द के इस्तेमाल पर विवाद

दरअसल, राहुल गांधी ने एक लड़की से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए काह कि स्टूडेंट वह होता है जिसका मन और दिल खुला हो. नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि उसने मुझे बताया कि लोगों का एक और समूह भी है, जिन्हें लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं. उन्हें यकीन है कि ज्ञान उनके अंदर से ही आता है. वे खुद को भगवान मानते हैं. वे किसी की बात नहीं सुनते. वे दूसरों की सच्चाई का आदर नहीं करते हैं. मैंने पूछा कि तुम उन्हें क्या कहती हो, उसने कहा, “मैं उन्हें इडियट्स कहती हूं.”

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के Gen Z को ‘गटर जनरेशन’ बताने वाले बयान पर बवाल, पप्पू यादव ने कार्रवाई की मांग को लेकर ओम बिरला को लिखा पत्र


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image