Wednesday, July 29, 2026
HomeIndiaराहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- बताइए प्रदर्शनकारियों पर...

राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- बताइए प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश आपने दिया था या नहीं?

लोकसभा में राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने के आदेश को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शाह या तो आदेश देने के दोषी हैं या स्थिति से अनजान रहने के कारण अक्षम। विवाद के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Rahul Gandhi On Amit Shah : नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने के कथित आदेश को लेकर जवाब मांगा है। राहुल ने कहा कि शाह स्पष्ट करें कि आदेश उन्होंने दिया था या नहीं। उनके बयान पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ और सत्तापक्ष ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने सदन में अमित शाह को लेकर गंभीर आरोप लगाया जिसके कारण सत्तापक्ष के सदस्यों ने तीखा विरोध किया और उनसे माफी की मांग की। सदन की कार्यवाही पहले ढाई बजे और फिर तीन बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

राहुल ने अमित शाह से मांगा स्पष्टीकरण

लोकसभा की कार्यवाही स्थिति होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मैंने यह कहा है कि दो ही परिस्थितियां हो सकती हैं। एक यह है कि गृह मंत्री ने आदेश दिया और दूसरा यह कि उन्हें मालूम नहीं था कि गोली चलाई जा रही है। पहले मामले में वह दोषी हैं और दूसरी स्थिति में वह अक्षम हैं। इसमें तीसरी बात नहीं है। उन्होंने सदन में गृह मंत्री की गैरमौजूदगी को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि भारत के ‘‘बहादुर’’ गृह मंत्री सदन में नहीं आए।

राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष का विरोध

राहुल गांधी ने कहा, अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है, कोई आदेश नहीं दिया तो सफाई दे दें। कांग्रेस नेता ने कहा, मुख्य बात है कि सदन में बोलने का मेरा अधिकार बनता है और यह हक मुझे दिया जाना चाहिए। इससे पहले, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों पर बलप्रयोग का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने तीखा विरोध किया और कहा कि राहुल गांधी ने गलत बयान दिया और उन्होंने अपने विशेषाधिकार का हनन करते हुए बयान दिया जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image