जयपुर। राजस्थान में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की आहट के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग द्वारा देर रात जारी अलग-अलग आदेशों के तहत 53 RAS (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) और 40 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
चुनावी सरगर्मियों के बीच हुए इस बदलाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे महज सात दिन पहले भी सरकार ने 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को देखते हुए सरकार ने सभी अफसरों को बिना किसी छुट्टी या रिलीवर का इंतजार किए तुरंत प्रभाव से अपने नए पदों पर जॉइन करने के निर्देश दिए हैं।
यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ क्यों नहीं? विवाद के बीच भजनलाल सरकार ने दिया यह तर्क
53 आरएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारी, विश्वविद्यालय और बोर्ड के सचिव बदले
तबादला सूची के अनुसार, कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को बदला गया है।
- प्रमुख बदलाव: आरएएस कालूराम को राजस्थान विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है, जबकि कैलाश चंद्र शर्मा को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अजमेर) का सचिव बनाया गया है। महावीर सिंह-2 को पाठ्य पुस्तक मंडल के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- एडीएम स्तर पर फेरबदल: राजेश जोशी को एडीएम कोटा, अनिल कुमार-2 को एडीएम सीकर, जगदीश प्रसाद गौड़ को एडीएम करौली, योगेश कुमार डागुर को एडीएम अलवर, लाखन सिंह गुर्जर को एडीएम कुचामन सिटी और देवेंद्र सिंह परमार को एडीएम डीग के पद पर तैनात किया गया है।
- तीन अफसर APO: प्रशासनिक कारणों के चलते आशु चौधरी, रंजीता गौतम और सुरेश कुमार राव को आगामी आदेशों तक पदस्थापन की प्रतीक्षा (APO) में रखा गया है।
40 आईएएस अफसरों की सूची जारी, 14 युवा अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारियों की सूची में 20 वरिष्ठ अफसरों के तबादले किए गए हैं, जबकि लंबे समय से एपीओ चल रहे 7 अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, 13 नए ट्रेनी अधिकारियों को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई है।
विशेष रूप से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए 14 नए आईएएस अफसरों को विभिन्न जिलों में ‘विशेषाधिकारी (जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय)’ के रूप में तैनात किया गया है:
- जयपुर: मृणाल कुमार
- अलवर: अदिति
- कोटा: सृष्टि डबास
- अजमेर: राजपूत नेहा
- जोधपुर: मोहन लाल
- उदयपुर: अदिति यादव
- बीकानेर: स्वाति
- भीलवाड़ा: मेधा आनंद
- जैसलमेर: रोहित वर्मा
- भरतपुर: भानु शर्मा
- गंगानगर: आराधना चौहान
- चित्तौड़गढ़: स्वींद्र मेघवाल
- पाली: चौधरी बिरजू
- खैरथल: ऐश्वर्यम प्रजापति
प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस बड़े फेरबदल का मुख्य उद्देश्य आगामी स्थानीय चुनावों को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराना है।
यहां देखें 53 RAS अधिकारियों की तबादला लिस्ट
आईएएस अफसरों की तबादला लिस्ट
नए आईएएस अफसरों की लिस्ट



