Tuesday, August 18, 2026
HomeIndiaजयपुर: बेटे की मौत के बाद पिता ने खुद जुटाए CCTV फुटेज,...

जयपुर: बेटे की मौत के बाद पिता ने खुद जुटाए CCTV फुटेज, बहू पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप

जयपुर के विश्वकर्मा में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत के मामले में पिता ने खुद CCTV फुटेज जुटाकर बहू पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

जयपुर। राजधानी के विश्वकर्मा इलाके में 27 वर्षीय महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है। बेटे को खो चुके पिता बाबूलाल मीणा ने खुद हिम्मत जुटाकर घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे पूरे घटनाक्रम का सच सामने आ सका। फुटेज के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम को हत्या की एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

दवाई दिलाने निकला था पति, पुलिया के पास मिला बेहोश

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महेश विश्वकर्मा क्षेत्र में लोहे की चद्दर बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी शिवदासपुरा निवासी कविता मीणा से हुई थी। 5 अगस्त को महेश अपनी पत्नी कविता को दवाई दिलाने बाइक से लेकर निकला था, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में चुनाव पूर्व बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 RAS और 40 IAS के तबादले, 14 को मिली पहली पोस्टिंग

इसके बाद कविता ने महेश के छोटे भाई मनीष को फोन कर बताया कि महेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उसने उसे विश्वकर्मा के 14 नंबर पुलिया के पास बुलाया। जब परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे तो महेश सड़क किनारे बाइक के पास बेहोश पड़ा था। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज से खुली बहू के दावों की पोल

शुरुआत में पुलिस ने इसे सामान्य मौत मानकर मर्ग दर्ज किया था। लेकिन महेश के पिता बाबूलाल मीणा को बहू की बातों पर शक हुआ और उन्होंने खुद ही इलाके के CCTV फुटेज जुटाना शुरू किया।

कविता ने परिजनों को बताया था कि पति की तबीयत खराब होने पर उसने खुद ही महेश को बाइक पर अपने साथ पीछे बांधकर घर लाने की कोशिश की थी। लेकिन पिता द्वारा जुटाए गए CCTV फुटेज में कुछ और ही नजर आया। फुटेज से साफ हुआ कि कविता के साथ मौके पर कुछ अन्य संदिग्ध लोग भी मौजूद थे।

जहर देकर हत्या करने की आशंका, 3 परिचितों के नाम आए सामने

CCTV और जांच के आधार पर कविता के परिचित गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के नाम सामने आए हैं। पिता का सीधा आरोप है कि बहू कविता ने अपने इन परिचितों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और महेश को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला।

विश्वकर्मा थाना पुलिस ने अब पिता के आरोपों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी में है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image