Wednesday, April 29, 2026
HomeLatest Newsमशाल जुलूस में महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,...

मशाल जुलूस में महिला बीजेपी कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कार्यक्रम को बीच में छोड़ हुए रवाना

Rajasthan BJP Mashal Julus:राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर निकाले गए मशाल जुलूस में सुरक्षा लापरवाही से नाराज होकर बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

Rajasthan BJP Mashal Julus: राजस्थान भाजपा के एक कार्यक्रम में उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ नाराज होकर बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए. यह घटना नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर निकाले जा रहे मशाल जुलूस के दौरान हुई.

मदन राठौड़ को क्यों आया गुस्सा ?

दरअसल, महिला नेता और कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए खड़ी थीं, लेकिन उनके बीच सुरक्षित दूरी नहीं रखी गई थी. इस तरह की लापरवाही को देखते हुए राठौड़ ने सख्त नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को कम से कम 10 फीट की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए.

‘आग लग जाए तो बड़ा हादसा हो सकता’

सबसे आगे खड़ी महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा ने दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन पीछे खड़ी कार्यकर्ताओं में समन्वय की कमी नजर आई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. नाराज राठौड़ ने कहा, ‘समझती नहीं हैं, मानती नहीं हैं, दूर रहो.’ उन्होंने कैमरों की मौजूदगी की परवाह किए बिना साफ कहा कि अगर आग लग जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है.’

कार्यक्रम को बीच में छोड़ हुए रवाना

मदन राठौड़ ने महिलाओं कार्यकर्ताओं की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर बार-बार चेतावनी दी. बावजूद इसके जब व्यवस्था पूरी तरह से नहीं सुधरी तो राठौड़ नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए. बाद में शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने उन्हें रोकने और मनाने की कोशिश की और व्यवस्था ठीक कराने के लिए समय मांगा, लेकिन राठौड़ ने असंतोष जताते हुए कार्यक्रम छोड़ दिया और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की विशेष पूजा


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular