PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 2 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी. रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा. जहां पीएम मोदी शंखनाद के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | PM Modi offers prayers at Shri Kashi Vishawanath temple
— ANI (@ANI) April 29, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/WICB1Ql0hJ
पीएम मोदी के दौरे को लेकर दिखा उत्साह
पीएम मोदी के दौरे को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटे और पूरे मार्ग पर समर्थक कतारों में खड़े नजर आए। इस दौरान ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘जय श्री राम’’ के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भव्य स्वागत किया गया.

गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
इसके बाद प्रधानमंत्री मंदिर से सड़क मार्ग के जरिए एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से योगी आदित्यनाथ के साथ हरदोई के लिए रवाना होंगे, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जाएगा. यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा, जिससे प्रदेश में कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री का यह पिछले 11 वर्षों में 54वां काशी दौरा है और साल 2026 का पहला दौरा भी है। इससे पहले वे नवंबर 2025 में काशी आए थे।




