Rajasthan Rajya Sabha Election: बीजेपी के उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने सोमवार को जयपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
राज्यसभा चुनाव हेतु राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री @DrSatishPoonia ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) June 8, 2026
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya एवं डॉ. @DrPremBairwa उपस्थित रहे। pic.twitter.com/iVUeUKyYpV
नामांकन से पहले हुई विधायक दल की बैठक
नामांकन दाखिल करने से पहले विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सतीश पूनिया और अलका गुर्जर का राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए उपयोगी साबित होगा.उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का राज्यसभा पहुंचना प्रदेश के लिए गर्व की बात होगी.
राज्यसभा चुनाव हेतु राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती @alka_gurjar ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) June 8, 2026
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती @VasundharaBJP, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore उपस्थित रहे। pic.twitter.com/KMHKXRweUS
‘डबल इंजन सरकार जनकल्याण और विकास के लिए लगातार काम कर रही’
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार जनकल्याण और विकास के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने ग्राम विकास रथ, ग्राम विकास चौपाल और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया.

18 जून को होगा मतदान
राजस्थान से राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है. वर्तमान में इन सीटों पर भाजपा के राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह बिट्टू तथा कांग्रेस के नीरज डांगी सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है. कांग्रेस ने एक बार फिर नीरज डांगी को उम्मीदवार बनाया है.

भाजपा की 2 सीटों पर जीत लगभग तय
विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भाजपा की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है. राजस्थान विधानसभा में भाजपा के 118 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 67 विधायक हैं. ऐसे में राजनीतिक गणित भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, अब तक 32 लोगों की मौत, कई इमारतें धराशायी, 1.4 मीटर ऊंची उठी सुनामी की लहरें



