Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अफसरों के तबादले, भरतपुर,...

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अफसरों के तबादले, भरतपुर, दौसा समेत इन जिलों में बदले SP, देखें सूची

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत 7 जिलों के एसपी बदले गए हैं, जिनमें भरतपुर, दौसा, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा, और डीडवाना कुचामन शामिल है.

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 17 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल के साथ ही 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक(SP)भी बदल गए हैं, जबकि एक वरिष्ठ अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. जिन जिलों में एसपी बदले गए हैं उनमें भरतपुर, दौसा, टोंक, नागौर, भीलवाड़ा और डीडवाना कुचामन शामिल हैं.

कई जिलों में बदले एसपी

तबादला सूची के मुताबिक, मनोज त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक एटीएस जयपुर पर लगाया गया है. धर्मेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ नियुक्त किया गया है. एटीएस जयपुर में तैनात ज्ञानचंद यादव को पुलिस अधीक्षक डीडवाना कुचामन लगाया है, गोरधन लाल सौकारिया पुलिस अधीक्षक एसीबी जयपुर, राजेश कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक भरतपुर, पीयूष दीक्षित पुलिस अधीक्षक दौसा, सागर पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा, रोशन मीणा पुलिस अधीक्षक टोंक व आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक भरतपुर शहर लगाया है.

ADG और IG स्तर पर भी फेरबदल

लता मनोज कुमार को ADG कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन अभियोग की जिम्मा सौंपा गया है. वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद APO चल रहीं केबी वंदना को आईजी सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर में नियुक्ति मिली है. परम ज्योति को आईजी आरएसी जयपुर और कालूराम रावत को आईजी टेलीकम्युनिकेशन बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें: ‘रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त’, पीएम मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular