ED Raids Punjab Minister Sanjeev Arora: प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने एक मामले की जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी की. इस कार्रवाई के बाद संजीव अरोड़ा का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करूंगा और मुझे उम्मीद है कि सत्य की जीत होगी.’
‘मुझे पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा’
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- सुप्रभात! मेरे घर पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने कार्रवाई की है. एक ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर, मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और मुझे पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा.
Good Morning! An action by the Enforcement Directorate took place at my premises. As a responsible citizen, I will fully cooperate with the agencies and I am confident that the truth will prevail.
— Sanjeev Arora (@SanjeevArora_PB) April 17, 2026
विदेश यात्रा पर हैं विधायक
अधिकारियों ने मुताबिक अरोड़ा और उनके बेटे काव्य अरोड़ा (जो हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़े हैं), लुधियाना स्थित ‘फाइंडॉक फिनवेस्ट’ के हेमंत सूद एवं जालंधर में कथित सटोरिया (बुकी) चंद्रशेखर अग्रवाल के आवासीय और आधिकारिक परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. फिलहाल विधायक आधिकारिक काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं.
2024 में भी ईडी कर चुकी छापेमारी
ईडी ने 2024 में भी अरोड़ा के परिसर पर छापा मारा था. एजेंसी ने एक बयान में कहा गया है कि अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों और कुछ अन्य संस्थाओं ने औद्योगिक भूमि का आवासीय परियोजनाओं के लिए कथित दुरुपयोग करके राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया और अपराध से अत्यधिक धन अर्जित किया. कुछ दिन पहले संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य अशोक कुमार मित्तल के पंजाब और हरियाणा में परिसरों और उनके शैक्षणिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत छापेमारी की थी.
संजीव अरोड़ा पर क्यों हो रही छापेमारी ?
जांच एजेंसियों के अनुसार, संजीव अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पंजाब में अवैध सट्टेबाजी ऑपरेटरों को संरक्षण दिया. इतना ही नहीं, इन गतिविधियों से होने वाले मुनाफे में हिस्सेदारी लेने के भी आरोप हैं. अधिकारियों का दावा है कि अरोड़ा ने अपनी कंपनियों और तथाकथित एंट्री ऑपरेटरों के जरिए अवैध धन को वैध निवेश में बदलने की कोशिश की। इसे मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े नेटवर्क का हिस्सा माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण कानून देशभर में लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग, राहुल गांधी रखेंगे अपनी बात



