Friday, April 17, 2026
HomeLatest Newsपाली में डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में एक डॉक्टर...

पाली में डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में एक डॉक्टर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Pali Accident: राजस्थान के पाली जिले में देर रात डंपर और कार की टक्कर में एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टीपी नगर थाना क्षेत्र के नया गांव रोड पर हुआ।

Pali Accident: राजस्थान के पाली जिले में गुरुवार देर रात भीषण हादसा हो गया. जहां एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात टीपी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में नया गांव रोड पर उस समय हुआ जब एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश जारी है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा ?

सहायक उप-निरीक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि डंपर कार के साथ-साथ चल रहा था तभी वह अचानक मुड़ गया. कार चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन कार डंपर से टकरा कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

दूसरा डॉक्टर गंभीर रूप से घायल

मृतक की पहचान जालौर जिले के दांता निवासी डॉ. शैलेश बिश्नोई (34) के रूप में हुई है. वहीं पाली के धिंगाना के रहने वाले डॉ. गौरव सिंह (30) के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: ED की छापेमारी पर पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा का बयान, बोले-‘मुझे उम्मीद है कि सत्य की जीत होगी’


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular