Friday, April 17, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका की नई रणनीति, ईरान को कमजोर करने के लिए समुद्र में...

अमेरिका की नई रणनीति, ईरान को कमजोर करने के लिए समुद्र में हर संदिग्ध जहाज पर नजर, तलाशी और जब्ती का आदेश

अमेरिका ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए वैश्विक स्तर पर उसके जुड़े जहाजों को रोकने का आदेश दिया है। अमेरिकी सेना संदिग्ध जहाजों की तलाशी लेकर हथियार, तेल, धातु व इलेक्ट्रॉनिक्स जब्त कर सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य समेत कई क्षेत्रों में कार्रवाई तेज हुई है। 10,000 सैनिक तैनात हैं और अब तक 14 जहाज लौट चुके हैं।

US Iran Conflict : वाशिंगटन। अमेरिकी ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी से आगे बढ़ते हुए अब दुनिया भर में तैनात उसकी सेनाओं को किसी भी ऐसे जहाज को रोकने की अनुमति दे दी है जो ईरान से जुड़ा हो या उस पर ईरान सरकार को मदद पहुंचाने वाले हथियार, तेल, धातु या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी सामग्री ले जाने का संदेह हो।

ईरान के खिलाफ US की बड़ी घेराबंदी, 10 हजार सैनिक तैनात

‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने विशेष रूप से प्रशांत क्षेत्र में जारी अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना उन जहाजों को भी निशाना बनाएगी जो इस सप्ताह की शुरुआत में लागू नाकाबंदी से पहले होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकले थे। यह जलडमरूमध्य ऊर्जा और अन्य आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि अन्य क्षेत्रों में तैनात अमेरिकी बल ईरानी झंडे वाले किसी भी जहाज या ईरान को सामग्री पहुंचाने की कोशिश करने वाले जहाज का सक्रिय रूप से पीछा करेंगे।

अमेरिकी सेना ने प्रतिबंधित वस्तुओं की एक विस्तृत सूची भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि वह किसी भी स्थान पर’’ वाणिज्यिक जहाजों पर चढ़कर उनकी तलाशी ले सकती है और सामान जब्त कर सकती है। बृहस्पतिवार को जारी एक नोटिस में कहा गया कि ऐसा कोई भी सामान जो दुश्मन के लिए हो और सशस्त्र संघर्ष में इस्तेमाल किया जा सकता हो, उसे तटस्थ क्षेत्र के बाहर कहीं भी जब्त किया जा सकता है।

तेल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, हर सामान पर US की नजर

ईरान से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का यह विस्तार तेहरान पर दबाव बढ़ाने का एक और तरीका है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब युद्धविराम कुछ ही दिनों में समाप्त होने वाला है और मध्यस्थ इसकी अवधि बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। सेना की नयी सूची में हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों को ‘‘पूर्ण प्रतिबंधित’’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं तेल, लोहा, इस्पात, एल्युमिनियम जैसी वस्तुओं को ‘‘शर्तीय प्रतिबंधित’’ बताया गया है, जिनका उपयोग नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए हो सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उत्पादन उपकरण या भारी मशीनरी जैसे सामान भी जब्त किए जा सकते हैं यदि उनके सैन्य उपयोग का संदेह हो। नाकाबंदी लागू करने में 10,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक लगे हुए हैं। रक्षा अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई जहाज भागने की कोशिश करता है तो चेतावनी के तौर पर गोली चलाई जा सकती है या बल प्रयोग बढ़ाया जा सकता है। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ के अनुसार, सैन्य कार्रवाई के पहले तीन दिनों में 14 जहाज नाकाबंदी का सामना करने के बजाय वापस लौट गए।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular