Street Fighter Trailer Release: बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की इंटरनेशनल मूवी ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही चर्चा में आ गया है. मूवी में विद्युत जामवाल खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं. उनका यह एक्शन अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इसको लेकर काफी उत्साहित हैं. ट्रेलर में नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कोडी रोड्स मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे जामवाल
इस फिल्म से विद्युत जामवाल का बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में वे मशहूर वीडियो गेम कैरेक्टर का रोल निभा रहे हैं, जो अपनी लंबी बाहों और अनोखे फाइटिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है. इसके लिए जामवाल ने स्पेशल मार्शल आर्ट फॉर्म कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग ली है. जो इस ट्रेलर में भी साफ दिखाई पड़ती है.
फिल्म की कहानी ?
स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में आ गया है. 1993 के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म दर्शकों को 90 के दशक की यादों में ले जाती है, जहां क्लासिक गेमिंग वाइब्स और मॉडर्न सिनेमैटिक एक्शन का शानदार मेल देखने को मिलता है. फिल्म की कहानी दो मशहूर स्ट्रीट फाइटर्स, रयू (एंड्रयू कोजी) और केन मास्टर्स (नोआ सेंटीनो ) के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों को चुन-ली एक खतरनाक “वर्ल्ड वॉरियर टूर्नामेंट” के लिए एक साथ लाती है, जहां दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर्स आमने-सामने होंगे.
हाई-ऑक्टेन फाइट सीक्वेंस, स्टाइलिश मूव्स
ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन फाइट सीक्वेंस, स्टाइलिश मूव्स और विजुअल्स देखने को मिलते हैं, जो क्लासिक वीडियो गेम की फील को बनाए रखते हुए मॉडर्न टच देते हैं. फिल्म में विद्युत जामवाल शानदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे. जेसन मोमोआ ‘ब्लैंका’ के रोल में दिखेंगे. 50 सेंट ‘बैलरोग’ के किरदार में नजर आएंगे. इन सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.
16 अक्टूबर को फिल्म होगी रिलीज
यह हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. भारत में इसे Paramount Studios India द्वारा रिलीज किया जाएगा. फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है, जो अपने अलग स्टाइल और विजुअल ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। ट्रेलर में भी उनका यूनिक डायरेक्शन स्टाइल साफ नजर आता है. इसके अलावा फिल्म में कैलिना लियांग, रोमन रेन्स, डेविड दस्तमलचियन, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज, एरिक आंद्रे, ओरविल पेक, ओलिवर रिचटर्स और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: पाली में डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में एक डॉक्टर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल



