Tuesday, July 21, 2026
HomeIndiaPM Modi का राहुल गांधी पर तंज, बोले- '56 साल के युवा'...

PM Modi का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ’56 साल के युवा’ नहीं, 28 साल की टीम ने रचा अंतरिक्ष इतिहास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले स्काईरूट एयरोस्पेस के निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफलता पर युवा वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वह “56 साल के युवा” नहीं, बल्कि 28 वर्ष औसत आयु वाली टीम की बात कर रहे हैं।

Vikram-1 Rocket : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ (Vikram-1) की सफलता पर स्काईरूट एयरोस्पेस के युवा नवप्रवर्तकों की सराहना की। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि वह “56 साल के युवा” नहीं, बल्कि 28 वर्ष औसत आयु वाली टीम की बात कर रहे हैं, जिसने अंतरिक्ष में नया इतिहास रचा। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे देशवासी गौरवान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अंतरिक्ष क्षेत्र तक फैली हुई हैं।

देश के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का प्रक्षेपण

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल मानसून सत्र से ठीक पहले एक भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था और हाल में एक भारतीय युवा स्टार्टअप ने असाधारण उपलब्धि हासिल की। मोदी का इशारा शनिवार को स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा देश के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ के प्रक्षेपण की ओर था। कंपनी ने इस रॉकेट के जरिये कई प्रौद्योगिकी प्रदर्शन पेलोड को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित किया। इसके साथ ही भारत अमेरिका और चीन के बाद निजी ऑर्बिटल प्रक्षेपण क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में ऐसे गिने-चुने देश ही हैं जहां निजी कंपनियों ने इस तरह की क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा नवप्रवर्तकों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। मोदी ने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि स्काईरूट स्टार्टअप में काम करने वाली टीम की औसत आयु केवल 28 वर्ष है। इन्हीं युवा दिमागों ने यह संभव बनाया है। मैं 56 साल के युवा व्यक्ति की बात नहीं कर रहा हूं; मैं एक ऐसे स्टार्टअप की बात कर रहा हूं जिसकी टीम की औसत आयु केवल 28 साल है और जिसने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का झंडा गाड़ दिया है।’’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस साल 19 जून को 56 वर्ष के हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा, इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसी उपलब्धियां देश में अपार आत्मविश्वास पैदा करती हैं और दुनिया में एक सम्मानित और भरोसेमंद साझेदार के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करती हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image