Thursday, April 30, 2026
Homechunavi halchalबंगाल में किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी? फलोदी सट्टा बाजार के...

बंगाल में किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी? फलोदी सट्टा बाजार के चौंकाने वाले आंकड़े

Phalodi Satta Bazar: देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है. अब 4 मई को आने वाले नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी हैं, खासकर पश्चिम बंगाल पर, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.

Phalodi Satta Bazar: देश के 5 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है. अब 4 मई को आने वाले नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी हैं, खासकर पश्चिम बंगाल पर, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. इस बार बंगाल में दोनों चरण में बंपर मतदान हुआ. अब सबके मन में यही सवाल है कि बंगाल में आखिर किसकी सरकार बनेगी ? अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं, लेकिन चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े काफी सटीक माने जाते है. आइए आपको बताते हैं कि बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार का क्या अनुमान है.

बंगाल को लेकर सट्टा बाजार का अनुमान

फलौदी सट्टा बाजार की माने तो इस बार मुकाबला बेहद करीबी हो सकता है. 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है. एग्जिट पोल के साथ-साथ फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान भी चर्चा में हैं. इस बार के ताजा अनुमान के अनुसार, BJP को 150–152 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं, जबकि TMC को 137–140 सीटों तक सीमित बताया जा रहा है. हालांकि अंतिम नतीजे में उलटफेर की पूरी संभावना है.

भवानीपुर सीट पर क्या है अनुमान

भवानीपुर सीट जहां से ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं. वहां सट्टा बाजार में उनके भाव बढ़ने की बात सामने आई है, जिससे उनकी स्थिति कमजोर होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल फलोदी सट्टा बाजार में जिसका ज्यादा भाव होता है उसे कमजोर माना जाता है.

अन्य राज्यों का हाल

असम: यहां BJP और सहयोगियों को 98–100 सीटों का अनुमान, जबकि कांग्रेस को 24–26 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु: यहां NDA को करीब 100 सीटें, जबकि INDIA गठबंधन को लगभग 140 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

केरल: यहां UDF को 80 सीटों के आसपास और LDF को करीब 60 सीटों का अनुमान दिया गया है।

कितने भरोसेमंद हैं ये आंकड़े?

फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन ये आधिकारिक या वैज्ञानिक सर्वे नहीं होते. इनमें उतार-चढ़ाव संभव है और अंतिम परिणाम पूरी तरह मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे. कुल मिलाकर, सभी राज्यों में मुकाबला रोचक बना हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा सस्पेंस पश्चिम बंगाल को लेकर है. अब देखना होगा कि जनता का जनादेश किसके पक्ष में जाता है और किसकी सरकार बनती है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner