Thursday, April 30, 2026
HomeIndiaनेपाल एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का...

नेपाल एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, विवाद बढ़ा तो मांगी माफी

Nepal Airlines के नेटवर्क मैप में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ा तो एयरलाइन ने पोस्ट हटाकर सार्वजनिक माफी मांगी और इसे ‘मानचित्र संबंधी त्रुटि’ बताया। कंपनी ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती न हो, इसके लिए आंतरिक समीक्षा की जा रही.

Nepal Airlines-India Map: नेपाल एयरलाइंस ने एक नेटवर्क मैप में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया. इस गलत मैप को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया विवाद खड़ा हो गया. भारतीयों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई. जिसके बाद एयरलाइन ने न सिर्फ इस पोस्ट को डिलीज किया, बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी.

‘नेटवर्क मैप’ में हुई त्रुटि के लिए हम माफी मांगते हैं’

एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा ‘हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल में साझा किए गए ‘नेटवर्क मैप’ में हुई त्रुटि के लिए हम माफी मांगते हैं. इस मैप में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मानचित्र संबंधी त्रुटियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं.’

पोस्ट के कारण पहुंची ठेस पर जताया खेद

एयरलाइन के अनुसार, ‘हमने तुरंत पोस्ट हटा दिया और आंतरिक समीक्षा कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे. हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और मित्रों के साथ अपने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और इस पोस्ट के कारण उन्हें पहुंची किसी भी ठेस के लिए खेद जताते हैं.’

दरअसल, नेपाल एयरलाइंस की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से X और फेसबुक पर वायरल हो गई. भारतीय यूजर्स ने इस पोस्ट की कड़ी आलोचना करते हुए एयरलाइन पर मर्यादा लांघने का आरोप लगाया. इसके बाद #BoycottNepalAirlines हैशटैग ट्रेंड करने लगा, जिसमें कई यूजर्स ने विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को टैग कर औपचारिक राजनयिक विरोध की मांग की। जिसके बाद कंपनी ने अब गलती मानते हुए माफी मांगी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाबी? फलोदी सट्टा बाजार के चौंकाने वाले आंकड़े


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner