Thursday, May 21, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की कार में लगी आग, जिंदा जलने से 5 की मौत

Alwar Car Fire: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार सवार परिवार वैष्णो देवी से लौट रहा था।

Alwar Car Fire: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया. जहां बुधवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई. जिसमें कार सवार 5 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचा ली. हालांकि चालक को भी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसका इलाज जारी है. हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुआ.

कार बनी आग का गोला

पुलिस के मुताबिक, हादसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर रात 11 बजे मौजपुर के समीप पिलर नम्बर 115/300 के पास हुआ. कार दिल्ली से कोटा की तरफ जा रही थी. तभी अचानक कार के इंजन से आग की लपटे निकलने लगी और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई और कार सवार लोगों को उतरने तक का मौका नहीं मिला. जिसमें कार सवार एमपी के श्योपुर निवासी तीन महिला, एक बच्ची और एक पुरुष की जिंदा जलने से मौत हो गई.

गैस रिसाव को माना जा रहा आग की वजह

जांच में सामने आया है कि कार CNG और पेट्रोल दोनों से चलने वाली थी. परिवार ने कार को किराए पर लिया था. आग लगने की वजह गैस रिसाव को माना जा रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे पांचों लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके और जिंदा जल गए. ड्राइवर चलती गाड़ी से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से झुलस गया और जयपुर के SMS अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

DNA परीक्षण के जरिए होगी पहचान

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल है.उन्होंने बताया, ‘वाहन से केवल कंकाल बरामद हुए हैं. उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular