Tuesday, June 9, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentदर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा फिल्म 'पेद्दी' का जादू, बनी साल...

दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा फिल्म ‘पेद्दी’ का जादू, बनी साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म

Peddi Worldwide Box Office Collection Day 5: पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 दिनों में दुनिया भर में 315 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। राम चरण की यह फिल्म उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विवादों के बावजूद फिल्म जमकर कमाई कर रही है।

Peddi Worldwide BO Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. 4 जून को रिलीज हुई यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 300 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है. और राम चरण के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने महज 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 315 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

पहले दिन से ही दिखा दमदार प्रदर्शन

निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही 135.36 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. शुरुआती वीकेंड तक फिल्म का कलेक्शन 236.7 करोड़ रुपये पहुंच गया था. अब रिलीज के 5 दिनों के भीतर इसने कमाई के मामले में वर्ल्डवाइड 315 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है. फिल्म की निर्माण कंपनी वृद्धि सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए फिल्म को “बॉक्स ऑफिस चैंपियन” बताया है.

फिल्म का भारत में कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, पेद्दी ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. भाषाई आधार पर पांचवें दिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा:

तेलुगु: 10.40 करोड़ रुपये
हिंदी: 1.40 करोड़ रुपये
तमिल: 0.15 करोड़ रुपये
कन्नड़: 0.07 करोड़ रुपये
मलयालम: 0.03 करोड़ रुपये

फिल्म ने पांचवें दिन 7,905 शोज़ के जरिए यह कमाई हासिल की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 169.70 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 201.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विवादों के बाद भी कर रही खूब कमाई

फिल्म हाल ही में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के किरदार और कुछ दृश्यों को लेकर विवादों में भी रही. सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई थी. विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक बुची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए संबंधित दृश्यों में बदलाव करने की बात कही थी. हालांकि विवाद का फिल्म की कमाई पर कोई खास असर दिखाई नहीं दिया और दर्शकों का उत्साह बरकरार है.

कहानी ने जीता दर्शकों का दिल

1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘पेद्दी’ एक निचली जाति के युवक की संघर्षपूर्ण यात्रा को दर्शाती है, जो अपने समुदाय को सम्मान और पहचान दिलाने के लिए कुश्ती का सहारा लेता है. फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फ़िल्म

मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और भावनात्मक प्रस्तुति के दम पर ‘पेद्दी’ इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फ़िल्म बन गई है. इसने ‘माना शंकर वर प्रसाद गारू’ के 301.49 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे दिया है. तमिल सिनेमा की इस साल की सबसे बड़ी हिट सूर्या और तृषा कृष्णन की ‘करुप्पू’ की 304 करोड़ रुपये की कमाई से भी आगे निकल गई है.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, फिट हुए रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या, अब अफगानिस्तान पर बरपाएंगे कहर !


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image