Tuesday, June 9, 2026
HomeIndiaमोहम्मद सिराज को आराम देकर BCCI ने खेला बड़ा दांव, इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज...

मोहम्मद सिराज को आराम देकर BCCI ने खेला बड़ा दांव, इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बीसीसीआई ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि यह फैसला लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले सिराज को पूरी तरह फिट रखने के लिए एहतियातन लिया गया है। सिराज हाल ही में आईपीएल और अफगानिस्तान टेस्ट में लगातार खेलते रहे थे।

Mohammed Siraj Rested : मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देने का फैसला किया है। इसके चलते वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने इस कदम को ‘एहतियाती उपाय’ बताया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले वह पूरी तरह से उबर सकें। सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः दो और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है। बयान के अनुसार, बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा के बाद सिराज को उनके काम के बोझ के प्रबंधन के तहत आराम करने की सलाह दी गई है।

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘यह फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें ठीक होने का पूरा समय मिल सके। पुरुष चयन समिति ने दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।’’ सिराज को टी20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में देर से शामिल किया गया था जबकि उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए सभी 17 मैच खेले और 19 विकेट लिए। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे जो सोमवार को तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया था।

आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों के लिए अपडेट टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image