Thursday, October 8, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में 11 अक्टूबर को खुलेगा Pacific Mall, 450+ स्टोर्स और Rajasthan...

जयपुर में 11 अक्टूबर को खुलेगा Pacific Mall, 450+ स्टोर्स और Rajasthan का पहला PVR IMAX…जानें क्या होगा खास

जयपुर में 11 अक्टूबर को Pacific Mall आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 11 एकड़ में फैले इस मेगा मॉल में 450 से अधिक स्टोर्स, बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, राजस्थान का पहला PVR IMAX, एंटरटेनमेंट जोन और 40 से अधिक फूड व कैफे आउटलेट्स होंगे।

जयपुर। राजधानी जयपुर की रिटेल और लाइफस्टाइल दुनिया में 11 अक्टूबर को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Pacific Mall Jaipur अपने दरवाजे आम लोगों के लिए खोलने जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, फैमिली एंटरटेनमेंट और राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान से प्रेरित यह प्रोजेक्ट शहर के नए शॉपिंग और लाइफस्टाइल हब के रूप में उभरने की तैयारी में है।

करीब 11 एकड़ में फैले इस मेगा डेवलपमेंट का कुल निर्मित क्षेत्र लगभग 30 लाख वर्गफुट है, जिसमें करीब 18 लाख वर्गफुट रिटेल स्पेस शामिल है। प्रोजेक्ट में सात रिटेल फ्लोर और दो होटल फ्लोर हैं। यहां 450 से अधिक स्टोर्स की योजना बनाई गई है। कंपनी के अनुसार, उद्घाटन से पहले ही करीब 90 प्रतिशत रिटेल स्पेस लीज आउट हो चुका है।

‘द स्पिरिट ऑफ राजस्थान’ थीम पर तैयार हुआ मॉल

Pacific Mall Jaipur को ‘द स्पिरिट ऑफ राजस्थान’ थीम पर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य राजस्थान की मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक वैश्विक लाइफस्टाइल के साथ जोड़ना है। मॉल की वास्तुकला और डिजाइन में स्थानीय पहचान की झलक देखने को मिलेगी, जबकि यहां मिलने वाली सुविधाएं आधुनिक और विश्वस्तरीय अनुभव देने पर केंद्रित हैं। पैसिफिक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक बंसल के मुताबिक, जयपुर को केवल एक और मॉल की जरूरत नहीं थी, बल्कि ऐसा डेस्टिनेशन चाहिए था जो शहर के लोगों की बदलती पसंद और आकांक्षाओं के अनुरूप हो।

एक छत के नीचे मिलेंगे बड़े ब्रांड्स

मॉल में फैशन, लाइफस्टाइल, ब्यूटी, ज्वेलरी, स्पोर्ट्स और होम डेकोर से जुड़े कई प्रमुख ब्रांड्स मौजूद होंगे। इनमें Uniqlo, H&M, Marks & Spencer, Mango, Nike, Adidas, ASICS, New Balance, Michael Kors, Coach, Hugo Boss, Victoria’s Secret, IKEA, Shoppers Stop, Pantaloons, Reliance Trends, Home Centre, BlueStone और Nykaa Luxe जैसे नाम शामिल हैं। उद्घाटन के दिन करीब 195 ब्रांड्स ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहने की बात कही गई है।

राजस्थान का पहला PVR IMAX होगा खास आकर्षण

एंटरटेनमेंट के लिहाज से भी Pacific Mall Jaipur को खास बनाया गया है। यहां राजस्थान का पहला PVR IMAX शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा Timezone, Just Jumpin और Scary House जैसी मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। बच्चों से लेकर परिवार और युवाओं तक अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए यहां मनोरंजन के कई विकल्प तैयार किए गए हैं।

40 से ज्यादा फूड और कैफे आउटलेट्स

शॉपिंग के साथ खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मॉल में कई विकल्प मिलेंगे। यहां McDonald’s, KFC, Starbucks, Pizza Hut, Sagar Ratna, Amritsari Express, NIK Bakers और The Sushi Company समेत 40 से अधिक फूड और कैफे आउटलेट्स होने की जानकारी दी गई है।

हर महीने 20 लाख विजिटर्स आने की उम्मीद

कंपनी के अनुमान के मुताबिक Pacific Mall Jaipur में हर महीने करीब 20 लाख आगंतुक पहुंच सकते हैं। ऐसे में यह सिर्फ जयपुर ही नहीं, बल्कि राजस्थान और आसपास के शहरों के लोगों के लिए भी प्रमुख शॉपिंग और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन बनने की क्षमता रखता है। भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर, बड़े ब्रांड्स, IMAX, फैमिली एंटरटेनमेंट और राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान के साथ Pacific Mall Jaipur जयपुर के बदलते लाइफस्टाइल और रिटेल सेक्टर में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image