Wednesday, October 28, 2026
HomeUser Interest CategoryPoliticsनितिन नवीन का विपक्ष पर निशाना, बोले- SIR से मतदाता सूची में...

नितिन नवीन का विपक्ष पर निशाना, बोले- SIR से मतदाता सूची में हुआ सुधार, विपक्ष चाहता गड़बड़ियां बनी रहे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम भी दर्ज हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा कई मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं, जबकि कुछ मतदाताओं का पता नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने ऐसी प्रविष्टियों को ‘घोस्ट वोटर्स लिस्ट’ बताते हुए कहा कि भाजपा मतदाता सूची को दुरुस्त करने और व्यवस्था में सुधार करने में विश्वास रखती है।

गौरी शंकर मंदिर से टाउन हॉल तक निकाली पदयात्रा
भाजपा ने दिल्ली में गौरी शंकर मंदिर से टाउन हॉल तक करीब 500 मीटर लंबी पदयात्रा निकाली। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान मतदाता सूची में सुधार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर पार्टी की बात रखी गई।

‘विपक्ष चाहता था कि ऐसी मतदाता सूची बनी रहे’
नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि विपक्ष चाहता था कि मतदाता सूची में मौजूद गड़बड़ियां बनी रहें, ताकि उसके राजनीतिक हित पूरे होते रहें। उन्होंने कहा कि SIR के माध्यम से मतदाता सूची में सुधार किया गया है और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

नितिन नवीन बोले- लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है
पदयात्रा के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सत्ता में रहते हुए भी जनता के मुद्दों पर सड़कों पर संघर्ष करते हैं और विपक्ष में रहते हुए भी अपनी आवाज उठाते हैं। उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान बताया। नितिन नवीन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image