Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsNepal Landslide : नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई 2 बसें...

Nepal Landslide : नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई 2 बसें त्रिशूली नदी में बहीं,65 यात्री लापता,रेस्क्यू जारी

काठमांडू, नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई 2 बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है. समाचार पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं.चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की.

यादव ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है.उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने त्रिशूली नदी में दो बसों के बहने की घटना पर दुख जताते हुए युद्धस्तर पर तलाश एवं बचाव अभियान के निर्देश जारी किए हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image