Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update : हफ्ते के आखिरी दिन तेजी के साथ खुला...

Stock Market Update : हफ्ते के आखिरी दिन तेजी के साथ खुला शेयर बाजार,निफ्टी 24,398 तो सेंसेक्स 80,100 अंक के करीब,इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

मुंबई,घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.11 अंक चढ़कर 80,123.45 अंक पर पहुंच गया.एनएसई निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर रहा.

इन कंपनियों के शेयर रहे फायदे में

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई.इंफोसिस, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी फायदे में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

मारुति, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे.

अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,137.01 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image