Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJaipur Airport पर क्रू मेंबर ने CISF के जवान को मारा थप्पड़,पुलिस...

Jaipur Airport पर क्रू मेंबर ने CISF के जवान को मारा थप्पड़,पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें पूरा मामला

जयपुर,राजस्थान में जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान को थप्पड़ मारने के आरोप में एक विमानन कंपनी के क्रू मेंबर में शामिल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस ने यह जानकारी दी.

कैसे हुई थप्पड़ मारने की घटना

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि घटना आज (गुरुवार) सुबह जयपुर हवाई अड्डे पर उस समय हुई जब सहायक उपनिरीक्षक ने महिला चालक दल को बिना सुरक्षा जांच के अंदर घुसने से रोक लिया.उन्होंने बताया कि सुरक्षा जांच के लिए रोके जाने पर महिला और CISF कर्मी के बीच बहस हो गई और महिला ने जवान को थप्पड़ मार दिया.अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय हवाई अड्डे पर महिला कर्मी नहीं थी, जिस कारण पुरुष कर्मी को जांच के लिए लगाया गया था.

क्रू मेंबर अनुराधा रानी को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि CISF कर्मी की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी महिला अनुराधा रानी को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है.पुलिस के अनुसार, अनुराधा ‘स्पाइसजेट’ की चालक दल की सदस्य है और उसने वाहन गेट से बिना सुरक्षा जांच के हवाई अड्डे में घुसने का प्रयास किया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image