Nawazuddin Siddiqui’s Daughter:बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी बेटी शोऱा सिद्दीकी को लेकर चर्चा में हैं, जो कम उम्र में ही शोबिज की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोऱा जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट से डेब्यू कर सकती हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाज़ुद्दीन ने खुलासा किया कि उनकी बेटी उनकी सबसे बड़ी और सबसे सख्त आलोचक हैं। उन्होंने बताया कि शोऱा ने उनकी ज्यादा फिल्में नहीं देखी हैं, लेकिन जो भी देखी हैं, उस पर बेबाक राय देती हैं। खासकर उनके डांस को लेकर शोऱा काफी सख्त हैं और उन्हें डांस न करने की सलाह तक दे चुकी हैं।
नवाज़ुद्दीन ने हंसते हुए कहा कि उनकी बेटी की इस ईमानदार आलोचना ने उनका कॉन्फिडेंस तक हिला दिया। हालांकि, वह अपनी बेटी के टैलेंट और पैशन को लेकर काफी खुश हैं।इससे पहले भी शोऱा का एक एक्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। कई यूजर्स ने उन्हें भविष्य की बड़ी स्टार तक बताया।नवाज़ुद्दीन का कहना है कि शोऱा का एक्टिंग के प्रति लगाव पूरी तरह से खुद का है और फिलहाल वह ट्रेनिंग ले रही हैं। उनके मुताबिक, सही समय आने पर ही शोऱा बॉलीवुड में कदम रखेंगी।



