ग्लोबल K-pop बैंड BTS ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘Arirang World Tour’ की शुरुआत नॉर्थ अमेरिका के टाम्पा शहर से कर दी है। इस कॉन्सर्ट में शानदार परफॉर्मेंस, इमोशंस और फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि, शो के दौरान ‘Magic Shop’ परफॉर्मेंस में एक छोटी तकनीकी गड़बड़ी भी सामने आई।इस गड़बड़ी को छिपाने के बजाय Jungkook ने खुद आगे आकर फैंस से माफी मांगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि साउंड इश्यू हुआ था, लेकिन आने वाले शोज़ में इसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ऑटोट्यून वाली बात भी कही, जो बाद में चर्चा का विषय बन गई।
यह टूर BTS के लिए खास है क्योंकि यह उनके मिलिट्री सर्विस के बाद पहला बड़ा इंटरनेशनल टूर है। साथ ही, यह उनके नए एल्बम ‘Arirang’ के प्रमोशन का भी हिस्सा है, जो 20 मार्च 2026 को रिलीज हुआ।14 गानों से सजे इस एल्बम ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए और Spotify पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम्स हासिल करने वाला K-pop एल्बम बन गया।
टाम्पा में छोटी सी तकनीकी समस्या के बावजूद BTS ने यह साबित कर दिया कि उनकी फैन फॉलोइंग और परफॉर्मेंस का जादू बरकरार है। आने वाले शहरों में यह टूर और भी बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है।



