मुंबई। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जो उनके निधन से करीब चार दिन पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो में नाना पाटेकर ड्रम बजाते, डांस करते और लोगों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
आखिरी वीडियो में ड्रम बजाते और डांस करते दिखे नाना
सामने आए वीडियो में नाना पाटेकर एक कार्यक्रम में बेहद सहज और खुश नजर आ रहे हैं। वह ड्रम बजाते हैं और फिर डांस करते हुए कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्होंने जिंदगी को लेकर एक ऐसी बात कही, जो अब उनके निधन के बाद चर्चा में है। नाना ने कहा था, “हम सभी को एक दिन जाना है। पता नहीं मैं कल यहां रहूंगा या नहीं।”
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसे उनके आखिरी सार्वजनिक पलों में से एक के तौर पर देख रहे हैं।
75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन
मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर का सुबह करीब 5:20 बजे निधन हुआ। बताया गया कि रात करीब 2:30 बजे नाना ने अपने एक दोस्त को मैसेज कर तबीयत ठीक नहीं लगने की बात कही थी। दोस्त ने उस समय मैसेज नहीं देखा। बाद में फोन करने पर वह करीब 4 बजे नाना के घर पहुंचा।
उस समय नाना को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत बिगड़ रही थी। कुछ देर बाद वह बेहोश होने लगे। इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई। इमरजेंसी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्डियक मसाज शुरू की। उन्हें करीब 4:20 से 4:30 बजे के बीच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
नाना पाटेकर ने अपने लंबे करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। ‘परिंदा’ में अन्ना के किरदार के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। इसके बाद ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर और ‘अग्निसाक्षी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।इस तरह नाना पाटेकर के नाम 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड रहे। उन्हें अपने फिल्मी योगदान के लिए साल 2013 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
‘वेलकम’ के उदय शेट्टी ने अलग पहचान बनाई
नाना पाटेकर ने गंभीर भूमिकाओं के साथ कॉमेडी में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ में उन्होंने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। फिल्म के डायलॉग्स और उनके अंदाज पर आज भी मीम्स बनाए जाते हैं।
सेना से भी रहा गहरा जुड़ाव
नाना पाटेकर का भारतीय सेना से भी खास जुड़ाव रहा। फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ में आर्मी मेजर की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद वे टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े और उन्हें मानद कैप्टन के रूप में कमीशन मिला। बाद में उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद तक सेवाएं दीं।
1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी नाना पाटेकर के सेना के साथ रहने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से विशेष अनुमति लेकर करीब दो महीने अग्रिम इलाकों में बिताए थे।
किसानों की मदद के लिए बनाया ‘नाम फाउंडेशन’
नाना पाटेकर सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर 2015 में ‘नाम फाउंडेशन’ की शुरुआत की थी। संस्था ने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों और उनके परिवारों की मदद के लिए काम किया।
फाउंडेशन की ओर से किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा में मदद और गांवों में पानी की समस्या दूर करने के लिए तालाब, कुएं और चेक डैम बनाने जैसे काम किए गए।
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका यह आखिरी वीडियो और उनकी जिंदगी से जुड़े ये पहलू एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कार्य और सेना से उनके जुड़ाव ने उनके व्यक्तित्व को एक अलग पहचान दी।



