Bengal EVM Strong Room Controversy: TMC ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए. पार्टी ने कहा कि बिना सूचना EVM स्ट्रॉन्ग रुम खोला गया और पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ की गई. इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के EVM ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ पहुंची और पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठ गईं.
स्ट्रॉन्ग रूम में बिताए 4 घंटे
दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र में करीब 4 घंटे बिताने के बाद बनर्जी रात करीब 12.07 बजे वहां से निकलीं. उन्होंने कहा कि ‘अगर EVM लूटने और मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे.’ जनता के वोटों को सुरक्षित रखा जाना चाहिए. मैं शिकायतें मिलने के बाद यहां पहुंची. केंद्रीय बलों ने शुरू में मुझे घुसने नहीं दिया. अगर मतगणना प्रक्रिया से छेड़छाड़ का कोई इरादा है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’
BJP and their compromised Election Commission have no idea who they are dealing with.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
They have imported operatives from other states to swarm the area outside the Netaji Indoor Stadium, staging a media spectacle to mask their fear. We do not need to mobilize. At one command… pic.twitter.com/PHQk7K5fiQ
वीडियो से शुरू हुआ विवाद
पूरा विवाद एक वीडियो के बाद शुरू हुआ था, जिसे TMC ने सोशल प्लेटफॉर्म से शेयर किया. TMC ने दावा किया कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी BJP के लोगों के साथ बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं.
❗️ALARMING❗️
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
This is the murder of democracy in broad daylight.
CCTV footage has exposed how @BJP4India, in active collusion with the @ECISVEEP, is opening ballot boxes without the presence of any relevant party stakeholders. This is gross electoral fraud being committed openly… pic.twitter.com/aSe36kGKPI
चुनाव आयोग को करनी पड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस
TMC के आरोप पर चुनाव आयोग को रात में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब देना पड़ा. चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार किया और कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम में बैलेट की छंटनी की जा रही थी. यह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है. EC ने दावा किया कि इसकी जानकारी सभी पार्टियों को भी दे दी गई थी.
ये भी पढ़ें: जबलपुर में बरगी बांध हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना की ली जा रही मदद



