Friday, May 1, 2026
HomeLatest News'ईरान समझौता करने के लिए बेताब', डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, फिर...

‘ईरान समझौता करने के लिए बेताब’, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, फिर हवाई हमले शुरू करने की संभावना को किया खारिज

Iran US War:अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता करने को बेताब है'. उन्होंने हवाई हमलों को फिर से शुरू करने की संभावना को खारिज कर दिया.

Iran US War:अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता करने को बेताब है’. उन्होंने हवाई हमलों को फिर से शुरू करने की संभावना को खारिज कर दिया. इसके साथ ही यह भी कहा कि तेहरान परमाणु शक्ति नहीं बन सकता’

ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने धमकी दी है कि यदि अमेरिका ने फिर हमले किए तो वह भी हमले कर जवाबी कार्रवाई करेगा. अमेरिका और ईरान ने 8 अप्रैल को युद्धविराम पर सहमति जताई थी तब से युद्ध अस्थायी रूप से रुका हुआ है.

‘सैन्य कार्रवाई ने ईरान को किया कमजोर’

अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया कि सैन्य कार्रवाई ने ईरान की क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘उनकी नौसेना खत्म हो गई है. उनकी वायुसेना खत्म हो गई है. उनके करीब 82 प्रतिशत ड्रोन कारखाने ठप हो गए हैं. उनके मिसाइल उत्पादन पर भी असर पड़ा है. उनके मिसाइल कारखाने लगभग 90 प्रतिशत तक ठप हो गए हैं.’

‘हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर किया’

ट्रंप ने आगे कहा कि ‘हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है’ और होर्मुज जलडमरूमध्य की अमेरिकी नाकाबंदी के परिणामस्वरूप ईरानी अर्थव्यवस्था चरमरा रही है. उन्होंने कहा, “उन्हें तेल से कोई मुनाफा नहीं मिल रहा है. मेरे और कुछ अन्य लोगों के अलावा किसी को नहीं पता कि बातचीत की क्या स्थिति है.’

ये भी पढ़ें: ‘EVM लूटने कोशिश हुई तो जान की बाजी लगा देंगे’, भवानीपुर के स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे तक रुकीं ममता बनर्जी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner