Friday, May 22, 2026
HomeLatest Newsट्रंप सरकार के ईरान युद्ध खत्म होने के बयान ने अमेरिका में...

ट्रंप सरकार के ईरान युद्ध खत्म होने के बयान ने अमेरिका में नया विवाद खड़ा किया, कांग्रेस की अनुमति से बचने की रणनीति पर सवाल उठाए

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अप्रैल में शुरू हुए युद्धविराम के बाद ईरान के साथ युद्ध प्रभावी रूप से समाप्त हो चुका है, इसलिए उसे कांग्रेस से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीनेट में इसकी पुष्टि की। प्रशासन का तर्क है कि 60 दिन की समयसीमा वाले कानून की शर्त लागू नहीं होती क्योंकि 7 अप्रैल से कोई सैन्य झड़प नहीं हुई है।

Trump Iran War Ceasefire : वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से युद्ध की औपचारिक मंजूरी लेने की अनिवार्यता से बचने के लिए यह तर्क दिया है कि अप्रैल में हुए युद्धविराम समझौते के बाद ईरान के साथ संघर्ष प्रभावी रूप से समाप्त हो चुका है। यह दावा रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के उस बयान से मेल खाता है, जो उन्होंने बृहस्पतिवार को सीनेट के समक्ष दिया था। हेगसेथ ने कहा था कि युद्धविराम ने वास्तव में युद्ध को रोक दिया है और अब सक्रिय सैन्य संघर्ष की स्थिति नहीं है।

ट्रंप प्रशासन ने ईरान युद्ध खत्म होने का दावा कर कांग्रेस की मंजूरी से बचने की कोशिश की

इस आधार पर ट्रंप प्रशासन 1973 के कानून द्वारा अनिवार्य उस शर्त को पूरा नहीं कर रहा है जिसके तहत 60 दिनों से अधिक की सैन्य कार्रवाई के लिए संसद से औपचारिक स्वीकृति आवश्यक है। नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उस कानून के हिसाब से, 28 फरवरी शनिवार को शुरू हुआ युद्ध समाप्त हो गया है।

अधिकारी ने कहा कि सात अप्रैल से शुरू हुए दो सप्ताह के युद्धविराम के बाद से अमेरिकी सेना और ईरान के बीच गोलीबारी नहीं हुई है। हालांकि युद्धविराम के समय को बढ़ा दिया गया है और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है वहीं ईरान के तेल टैंकर को समुद्र में जाने से रोकने के लिए अमेरिका की नाकाबंदी जारी है।

राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को नियंत्रित करने वाले कानून ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ के तहत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास शुक्रवार तक संसद से अनुमति लेने या युद्ध रोकने का समय था। यह कानून प्रशासन को इस समय सीमा को 30 दिन तक बढ़ाने की अनुमति भी देता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular