Friday, May 1, 2026
HomeLatest Newsराजस्थान में जनगणना का आगाज, सीएम भजनलाल शर्मा ने भरा पहला स्व...

राजस्थान में जनगणना का आगाज, सीएम भजनलाल शर्मा ने भरा पहला स्व गणना फॉर्म, आप ऐसे भर सकेंगे ऑनलाइन

सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में जनगणना के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग' की शुरुआत स्व-गणना फॉर्म भरकर की। उन्होंने इसे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और सटीक नीतियों के लिए अहम बताया।

Rajasthan Census 2027: प्रदेश में आज से जनगणना के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के तहत ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) की प्रक्रिया आज 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. सीएम भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना (Self Enumeration) प्रपत्र भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया.

‘सटीक नीतियां बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण’

सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- यह प्रक्रिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और प्रदेश के समग्र विकास के लिए सटीक नीतियां बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है. आपकी सही और पूर्ण जानकारी ही देश और प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देगी.

प्रदेशवासियों से सीएम ने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि शीघ्र ही जनगणना दल आपके निवास पर पहुंचेंगे. आप सभी से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं, पूर्ण सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं.’

खुद भर सकेंगे जानकारी

जनगणना में पहली बार नागरिकों को वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है. सभी नागरिक 1 मई से 15 मई के बीच http://se.census.gov.in पर जाकर अपनी डिटेल खुद भर सकते हैं. ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद जब कर्मचारी अपने घर आएगा तो उसे SE ID दिखानी होगी.

ये भी पढ़ें: ‘ईरान समझौता करने के लिए बेताब’, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, फिर हवाई हमले शुरू करने की संभावना को किया खारिज


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner