Friday, May 1, 2026
HomeLatest Newsएग्जिट पोल पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- कभी सही कभी गलत,...

एग्जिट पोल पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- कभी सही कभी गलत, कोई दम नहीं, मजदूर दिवस पर श्रमिकों की बदहाली उठाया बड़ा मुद्दा

सीएम अशोक गहलोत ने डिजिटल पोल को अनसुना करते हुए कहा कि इन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के चुनावों को लेकर सवाल-जवाब पर अनुमान लेकर आए। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर वे मठाधीशों की खराब स्थिति, न्यूनतम मजदूरों की कमी और सरकार के सामने ताले को लेकर चिंता का विषय बने रहे।

Ashok Gehlot Exit Poll Statement : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को कहा क‍ि मतदान पश्चात सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) पर कोई विश्वास नहीं करता और इनमें कोई दम नहीं है। गहलोत ने यह टिप्पणी चार राज्यों -पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम तथा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा के लिए हुए मतदान को लेकर आए एग्जिट पोल के संदर्भ में की। इन चुनाव के नतीजे चार मई को आने हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री से जब एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, एग्जिट पोल पर कोई विश्वास नहीं करता है। कभी सच भी होते हैं, कभी असत्य हो जाते हैं। इनमें कोई दम नहीं है। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर गहलोत ने कहा, आज मजदूरों का दिवस है…एक समय कहा गया था कि दुनिया के मजदूरों एक हो जाओ। उसके बावजूद भी आज हालात बहुत गंभीर हैं। न्यूनतम मजदूरी भी मजदूरों को नहीं मिल पा रही है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा, नोएडा में देखा होगा कि कितना बड़ा तमाशा हो गया। किस प्रकार से लोग सड़कों पर आ गए। सरकार के लिए चुनौती है कि वो किस प्रकार से मजदूरों का ख्याल रखे।

गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान की स्थिति और खराब है और उन्होंने कल ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के लाखों श्रमिकों की आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। अपने पत्र में गहलोत ने राज्य में न्यूनतम मजदूरी की दरों को देश के अन्य प्रगतिशील राज्यों की तुलना में बेहद कम बताते हुए इसमें तत्काल सुधार के लिए सुझाव दिए हैं।

4 मई को होगी मतगणना

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। पोल ऑफ पोल में बीजेपी पश्चिम बंगाल और असम में सरकार बनती दिख रही है। राज्य की ममता सरकार के लिए पोल के अनुमान एक बड़े झटके की तरह हैं। हालांकि, यह एग्जिट पोल सिर्फ एक अनुमान होता है। असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे। इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया गया था। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में रिकॉर्ड 93.2 फीसदी मतदान हुआ, जो लोगों की भारी भागीदारी को दिखाता है। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान आज यानी 29 अप्रैल 2026 को जारी है।

एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान, फाइनल नतीजे नहीं होते

एग्जिट पोल केवल अनुमान होते हैं, असली नतीजे नहीं, कई बार ये अनुमान सही निकलते हैं और कई बार गलत भी हो जाते हैं, इसलिए अंतिम और असली परिणाम 4 मई को मतगणना के दिन ही साफ होंगे। इस तरह एग्जिट पोल लोगों को चुनाव के बाद एक शुरुआती तस्वीर जरूर देते हैं, लेकिन असली फैसला मतगणना के बाद ही सामने आता है। अगर सीटों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 148 सीटों की जरूरत होती है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner