Friday, May 1, 2026
HomeIndiaजबलपुर में बरगी बांध हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत,...

जबलपुर में बरगी बांध हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना की ली जा रही मदद

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। 40 से ज्यादा लोगों से भरे क्रूज के डूबने के बाद अब तक 22 लोगों को बचाया गया, जबकि कई अब भी लापता हैं। SDRF और सेना की मदद से दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: एमपी के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां 40 से ज्यादा पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक पानी में डूब गया. हादसे को 16 घंटों से ज्यादा हो चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. जानकारी के अनुसार, पहले इस हादसे में मृतकों की संख्या 6 थी, जो अब 3 और शव बरामद होने के बाद 9 हो गई है.

22 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका

लगातार रेस्क्य ऑपरेशन चलाया जा रहा है. देर रात तक 22 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश में SDRF लगातार जुटी हुई है. प्रशासन ने क्रूज में 8 से 10 और शव होने की आशंका जताई है।

रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में सेना की ली जा रही मदद

घटनास्थन पर आज दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी हैं. SDRF ने रेस्क्यू का मोर्चा संभाल रखा है. बताया जा रहा है कि क्रूज को रस्सियों से बांधकर किनारे लाने का प्रयास किया गया, जिसमें सफलता नहीं मिली. अब बचाव और तलाशी अभियान में सेना की मदद ली गई हैं. जानकारी के मुताबिक, हाइड्रोलिक मशीन की मदद से नदी क्षेत्र को पाटकर क्रूज तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन पर क्या बोले मंत्री राकेश सिंह

मंत्री राकेश सिंह ने कहा, ‘NDRF ने दो और बॉडी बरामद की हैं. थोड़ी देर में स्थिति साफ़ हो जाएगी. रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने के बाद, यह साफ़ हो जाएगा कि लाइफ़ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों को क्यों नहीं बचाया जा सका.’

ये भी पढ़ें: चुनाव खत्म होते ही महंगाई का तगड़ा झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा, 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के भी बढ़े दाम


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner