Friday, May 1, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessचुनाव खत्म होते ही महंगाई का तगड़ा झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 993...

चुनाव खत्म होते ही महंगाई का तगड़ा झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा, 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के भी बढ़े दाम

Gas Cylinder Price Hike: मई की शुरुआत में महंगाई का बड़ा झटका लगा है। 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया, जबकि 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर के दाम भी 261 रुपये बढ़ गए हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं।

Gas Cylinder Price Hike: मई महीने के पहले दिन महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों बढ़ोतरी की गई है. आज से 19 किलो वाला सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है. इसके अलावा 5 किलो वाले छोटू गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. इस सिलेंडर की कीमत 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई है. हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसकी के साथ ही दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 3000 रुपए के पार पहुंच गए हैं.

आपके शहर में कितने का मिलेगा सिलेंडर

इंडियन ऑयल द्वारा जारी की गई नई दरों के मुताबिक, आज से दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 3071.50 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में कमर्श‍ियल स‍िलेंडर 3205 रुपये और मुंबई में 3024 रुपये का म‍िलेगा.

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत दी गई है. 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अभी दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये और कोलकाता में 939 रुपये है. 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी बार 7 मार्च 2026 को बदलाव किया गया था.

किस वजह से बढ़ी कीमतें

गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी सिर्फ घरेलू कारणों से नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय हालात से भी जुड़ी हुई है. खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने ऊर्जा आपूर्ति पर सीधा असर डाला है. Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से भारत सहित कई देशों को बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति होती है. इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने और मार्ग प्रभावित होने से सप्लाई बाधित हुई है. जब सामान्य सप्लाई प्रभावित होती है, तो देशों को वैकल्पिक स्रोतों से ऊर्जा खरीदनी पड़ती है, जो अक्सर ज्यादा महंगी होती है. भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए यह सीधा आर्थिक दबाव बनाता है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner