Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest Newsके. कविता की नई पार्टी को मिला नाम ‘तेलंगाना रक्षण सेना’, चुनाव...

के. कविता की नई पार्टी को मिला नाम ‘तेलंगाना रक्षण सेना’, चुनाव आयोग की मुहर, राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत

निर्वाचन आयोग ने के. कविता की नई राजनीतिक पार्टी के लिए ‘तेलंगाना रक्षण सेना’ नाम को मंजूरी दे दी है। कविता ने पहले ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ नाम का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि पार्टी तेलंगाना के लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए काम करेगी। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस पर निशाना साधा। यह नाम पांच विकल्पों में से तीसरे विकल्प के रूप में आयोग ने स्वीकृत किया है।

Telangana politics : हैदराबाद। निर्वाचन आयोग ने के. कविता की नई राजनीतिक पार्टी के लिए ‘तेलंगाना रक्षण सेना’ नाम को मंजूरी दे दी है। आयोग ने भेजे गए पांच प्रस्तावित नामों में से इस नाम पर अंतिम मुहर लगाई है। गौरतलब है कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने 25 अप्रैल को ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (टीआरएस) के नाम से नई पार्टी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब आधिकारिक तौर पर ‘तेलंगाना रक्षण सेना’ नाम को स्वीकृति मिल गई है।

कविता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, तेलंगाना रक्षण सेना (टीआरएस) यही नाम तय हुआ है। हम तेलंगाना के लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए लगातार काम करेंगे, जैसा कि हम पिछले दो दशकों से तेलंगाना जागृति के रूप में करते आए हैं।”कविता ने बताया कि उन्हें पार्टी के नाम को लेकर निर्वाचन आयोग से निजी तौर पर स्वीकृति पत्र मिला है। उन्होंने आयोग का आभार जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करेगी।

कविता ने कहा, जनवरी 2026 में, निर्धारित प्रक्रिया के तहत हमने पांच नामों के विकल्प दिए थे, और निर्वाचन आयोग ने हमारे तीसरे विकल्प यानी तेलंगाना रक्षण सेना को मंजूरी दी है। शहर के बाहरी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी का नाम और एजेंडा घोषित करते हुए कविता ने सत्तारूढ़ कांग्रेस, भाजपा और भारत राष्ट्र समिति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने पिता को “परिवर्तित इंसान” करार देते हुए कहा कि वह “संवेदनहीन” हो गए हैं। गौरतलब है कि भारत राष्ट्र समति का पुराना नाम ‘तेलंगाना राष्ट्र समिति’ (टीआरएस) था, जो 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की योजना के तहत बदलकर बीआरएस कर दिया गया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular