Saturday, May 16, 2026
HomeNational Newsलखनऊ में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 2 महीने की बच्ची...

लखनऊ में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 2 महीने की बच्ची की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात हादसा हो गया. इस हादसे में 2 महीने की बच्ची सहित 1 व्यक्ति की मौत हो गई. हादसा राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट ढहने से हुआ. फर्श ढह जाने से बेसमेंट में मलबा भर गया. इस मलबे में दबने से 14 मजदूर घायल हो गए. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात पीजीआई थाना क्षेत्र के कालिंदी पार्क के पास एक अपार्टमेंट के बेसमेंट का निर्माण कार्य हो रहा था.

बचाव कार्य अभी भी जारी

अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सैयद अली अब्बास ने बताया, ‘‘निर्माण स्थल पर काम करने वाले कुछ मजदूर बेसमेंट में अस्थायी झोपड़ियों में रहते थे. बेसमेंट की फर्श ढह जाने से मलबा इन झोपड़ियों पर गिर गया जिससे अंदर सो रहे मजदूर घायल हो गए।’’ सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया. इस घटना में एक मजदूर मुकादम (30) और दो महीने की बच्ची आयशा की मौत हो गयी। करीब 14 अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया. दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और बचाव कार्य अब भी जारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular